Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » छात्राओं को अपने कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना से मिलेगी सहायता : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    छात्राओं को अपने कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना से मिलेगी सहायता : कलेक्टर

    timesofcgBy timesofcgSeptember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि छात्राओं को अपने कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना से सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत प्रदेश के शासकीय विद्यालयों से 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली नियमित छात्राएं पात्र होगी। जो छात्राएं शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के प्रथम वर्ष अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लेंगी, उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली निम्न आय वर्ग की छात्राओं को विशेष रूप से मदद मिलेगी और वह अपनी उच्च शिक्षा जारी रख पाएंगी। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रतिनिधियों से कहा कि इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कॉलेज में प्रवेश लेने वाले तथा इस योजना के लिए पात्र बालिकाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि इस योजना के संबंध में छात्राओं को अधिक से अधिक जानकारी दें। इसके लिए फ्लैक्स लगाएं तथा छात्राओं को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि छात्राएं ऑनलाईन यह आवेदन भर सकती है। आवेदन दो चरणों में स्वीकार किए जाएंगे। पहला चरण 10 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तथा दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक रहेगा। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति योजना की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क संचालित की जाएगी। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिमेषसाहू, शासकीय दिग्विजय कालेज, शासकीय कमला देवी महिला महाविद्यालय, शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय सहित अन्य शासकीय एवं निजी कालेज के प्राचार्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    उल्लेखनीय है कि जो छात्राएं शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के प्रथम वर्ष अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लेंगी, उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही, क्यूआर कोड स्कैन कर भी आवेदन किया जा सकता है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं को नियमित विद्यार्थी के रूप में शासकीय विद्यालयों से उत्तीर्ण किया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नियमित विद्यार्थी के रूप में किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष (डिग्री व डिप्लोमा) में प्रवेश लिया हो। महाविद्यालय में प्रवेशित विद्यार्थियों का परीक्षा पाठ्यक्रम 2 से 5 वर्ष का हो। कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात केवल प्रथम डिग्री व डिप्लोमा के पाठ्यक्रम में ही पात्र होंगे। छात्रवृत्ति छात्राओं के लिए 30 हजार रूपए वार्षिक (पूरे पाठ्यक्रम की अवधि 2 से 5 वर्ष तक) रहेगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई राज्य के सरकार स्कूल से नियमित छात्रा के रूप में पूरी की हो। सत्र 2025-26 में स्नातक व डिप्लोमा (2-5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लिया हो।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.