Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » छुरिया विकासखंड में 152 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय, बीएमओ के पास नहीं है डिग्री का रिकॉर्ड
    छत्तीसगढ़

    छुरिया विकासखंड में 152 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय, बीएमओ के पास नहीं है डिग्री का रिकॉर्ड

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    छुरिया। छुरिया विकासखंड में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है और हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के पास इन तथाकथित डॉक्टरों की शैक्षणिक योग्यता और चिकित्सा डिग्रियों का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में बीएमओ कार्यालय ने बताया कि क्षेत्र में 152 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। लेकिन जब इनकी डिग्री और योग्यता की जानकारी मांगी गई तो बीएमओ ने “रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं” होने का जवाब देकर हाथ खड़े कर दिए।

    152 झोलाछाप डॉक्टर, पर डिग्री का अता-पता नहीं
    जानकारी के मुताबिक, इन 152 झोलाछाप डॉक्टरों के नाम, उनके क्लिनिक कहां-कहां संचालित हो रहे हैं, इसकी जानकारी बीएमओ कार्यालय के पास है। मगर जब बात आई कि इन डॉक्टरों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि क्या है और उनके पास मेडिकल से संबंधित कोई डिग्री है या नहीं, तो बीएमओ कार्यालय ने साफ तौर पर अनभिज्ञता जता दी। यह जवाब न सिर्फ हास्यास्पद है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही को भी उजागर करता है।

    क्या बीएमओ की भूमिका संदिग्ध?
    स्वाभाविक सवाल यह उठता है कि जिन डॉक्टरों की संख्या, ठिकाने और परिचालन की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास है, उनके प्रमाणपत्र और योग्यता की जांच क्यों नहीं की गई? क्या बीएमओ जानबूझकर अनजान बन रहे हैं? या फिर कहीं न कहीं इन झोलाछाप डॉक्टरों को संरक्षण भी मिल रहा है? यह भी आशंका जताई जा रही है कि बीएमओ और इन डॉक्टरों के बीच कोई साठगांठ हो सकती है।

    हाईकोर्ट के आदेश का हो रहा उल्लंघन
    यह भी गौर करने वाली बात है कि हाईकोर्ट ने साफ निर्देश दिए हैं कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बिना डिग्री के इलाज करना गैर इरादतन अपराध की श्रेणी में आता है, जिसमें एक साल की जेल और ₹5 लाख तक जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान है। इसके बावजूद छुरिया क्षेत्र में यह चिकित्सा खेल खुलेआम चल रहा है और स्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक बना बैठा है।

    बीएमओ की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए
    बीएमओ की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने क्षेत्र में संचालित हर निजी क्लिनिक और तथाकथित डॉक्टर की योग्यता की जांच करें। यदि कोई डॉक्टर जानकारी नहीं देता है, तो बीएमओ को उनके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। मगर सवाल यह है कि क्या बीएमओ ऐसा करने के इच्छुक हैं?

    सीएचएमओ से नहीं हो सका संपर्क
    इस संबंध में सीएचएमओ राजनांदगांव से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका फोन नहीं उठाया गया, जिससे विभागीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.