Close Menu
    What's Hot

    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य शोभायात्रा का स्वागत

    November 23, 2026

    कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कमलेश प्रजापति

    November 23, 2026

    जनता युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार एवं जनहित के छह प्रमुख मुद्दों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, शमसुल आलम बोले- सरकारी धन की बंदरबांट और जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » तीरंदाजी ध्यान, धैर्य, एकाग्रता और अनुशासन का खेल : अरूण साव
    खेल

    तीरंदाजी ध्यान, धैर्य, एकाग्रता और अनुशासन का खेल : अरूण साव

    timesofcgBy timesofcgDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री अरूण साव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर राजनांदगांव में संस्कारधानी तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित एक दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के भावी तीरंदाजों से मिलने का अवसर मिला है, यह मेरे लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल एवं खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। खेलो इंडिया के माध्यम से देश में खेल और खिलाड़ियों के लिए एक सकारात्मक वातावरण बना है। प्रधानमंत्री सभी खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के खिलाड़ियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर खिलड़ियों के साथ खुशियां साझा करते है और असफलता मिलने पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के साथ प्रोत्साहित भी करते है। शासन द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत निर्माण के लिए संकल्प को पूरा करने तथा खेल के क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने के लिए योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है।
    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि तीरंदाजी प्राचीनकाल से ही देश का गौरव रहा है। भारत की धरती से अर्जुन, अभिमन्यु सहित अन्य प्रसिद्ध तीरंदाज हुए। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी का खेल ध्यान, धैर्य, एकाग्रता और अनुशासन का खेल है और यह व्यक्ति को मजबूत बनाता है। हमारे ऋषि, मुनि, संतों ने कहा है कि ध्यान से जो आंतरिक ताकत और ऊर्जा मिलती है, उसकी कल्पना करना कठिन है। एक अच्छा एवं बड़ा तीरंदाज बनने के लिए ध्यान, धैर्य, एकाग्रता और अनुशासन आवश्यक है। तीरंदाजी से जीवन के हर प्रकार की परिस्थितियों से लड़ने की ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों की तरक्की और बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जूनियर तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ की चांदनी साहू को राज्य सरकार द्वारा महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्होंने प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही तीरंदाजी के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अभिभावकों की प्रशंसा की। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में यह बच्चे देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा राजनांदगांव जिले में तीरंदाजी खेल को प्रोत्साहित करने एवं आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, पूर्व विधायक रामजी भारती, कोमल सिंह राजपूत, सचिन बघेल, श्रीमती गीता साहू, सौरभ कोठारी, रमेश पटेल, तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र गोलछा, संरक्षक कमल किशोर साहू, राधेश्याम गुप्ता, राहुल साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी संघ फिरोज अंसारी, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    महिला हैंडबॉल में राजनांदगांव की टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में बिलासपुर को 15-1 से दी शिकस्त

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    डोंगरगांव में युवा खेल प्रतियोगितापूर्व सैनिकों ने बढ़ाया हौसला, कबड्डी व दौड़ में युवाओं ने दिखाया दमखम

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026
    Top Posts

    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य शोभायात्रा का स्वागत

    November 23, 2026

    कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कमलेश प्रजापति

    November 23, 2026

    जनता युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार एवं जनहित के छह प्रमुख मुद्दों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, शमसुल आलम बोले- सरकारी धन की बंदरबांट और जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

    November 23, 2026

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.