Close Menu
    What's Hot

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » धान खरीदी व्यवस्था से बदली खेती की तस्वीर : समय पर टोकन, 300 कट्टा धान की आसान बिक्री
    छत्तीसगढ़

    धान खरीदी व्यवस्था से बदली खेती की तस्वीर : समय पर टोकन, 300 कट्टा धान की आसान बिक्री

    timesofcgBy timesofcgDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहत बनकर सामने आ रही है। ज़मीनी स्तर पर इसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम आमाटोला के किसान पुरानिक लाल कुंजाम इसका उदाहरण हैं, जिन्होंने इस वर्ष बिना किसी परेशानी के 300 कट्टा धान का विक्रय किया।

    किसान पुरानिक लाल कुंजाम के पास 16 एकड़ कृषि भूमि है। वे वर्षों से खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने धान उपार्जन केंद्र आमाटोला में धान बेचा। सरकार द्वारा लागू टोकन प्रणाली के तहत उन्होंने अपनी सुविधा अनुसार तिथि चुनकर समय पर टोकन कटवाया।

    तय तारीख पर उपार्जन केंद्र पहुंचने पर उन्हें न तो भीड़ का सामना करना पड़ा और न ही लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। बिना किसी अव्यवस्था के उनका धान खरीदा गया। श्री कुंजाम ने बताया कि केंद्र पर तौल प्रक्रिया तेज रही और पूरी व्यवस्था पारदर्शी रही। कर्मचारियों का व्यवहार भी सहयोगात्मक रहा।

    किसान का कहना है कि नई व्यवस्था से समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है। पहले धान बेचने में दिनभर लग जाता था, अब तय समय पर काम पूरा हो जाता है।

    पुरानिक लाल कुंजाम ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, समय पर भुगतान और बेहतर प्रबंधन से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। उनका कहना है कि आज धान खरीदी व्यवस्था केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसानों को सम्मान और सुरक्षा देने वाली योजना बन गई है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026
    Top Posts

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल से दिखाई नवाचार की प्रतिभा

    November 21, 2026

    भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.