Close Menu
    What's Hot

    छठ महापर्व : मोती तालाब पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव, उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की शहर की खुशहाली की कामना

    November 16, 2026

    महापौर मधुसूदन यादव ने किया विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण

    November 16, 2026

    डायल-112 की तत्परता से महिला को मिला खोया हुआ पर्स, सोने के जेवरात पाकर खिले चेहरे

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : किशोर माहेश्वरी
    राजनांदगांव

    नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : किशोर माहेश्वरी

    news_syncBy news_syncNovember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा सत्यानंद योग आश्रम में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला मिशन समन्वयक किशोर माहेश्वरी ने नशामुक्त भारत के लिए युवा विषय पर सारगर्भित एवं प्रेरक व्याख्यान दिया।

    श्री माहेश्वरी ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में कहा किए नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को ही नहीं, बल्कि उसके चरित्र, विवेक, परिवार और सामाजिक जीवन को भी बर्बाद कर देता है। घरेलू हिंसा, महिला एवं बाल अपराध सहित अनेक सामाजिक बुराइयों के पीछे नशा एक बड़ी वजह है।

    उन्होंने व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि, नशे की गिरफ्त में आया व्यक्ति अपने परिवार की आवश्यकताओं और बच्चों के भविष्य तक की उपेक्षा करने लगता है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं स्काउट-गाइड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हे राष्ट्र का जिम्मेदार नागरिक और समाज का वास्तविक और सच्चा सेवक कहा। इतना ही नहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर को व्यक्तित्व विकास की कार्यशाला बताया।

    उन्होंने ड्रिंक एंड ड्राइव के गंभीर परिणामों से आगाह करते हुए युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका का आह्वान किया। नशे के कारण स्वच्छता कैसे प्रभावित होती है, जिज्ञासु बच्चे बड़ो को नशा करते देख कैसे स्वयं भी नशे की ओर आकर्षित होते है इस पर भी प्रकाश डाला। सार्वजनिक क्षेत्रों में धूम्रपान, गुटखा, पाउच और तम्बाकू के सेवन को स्वच्छता अभियान के ग्रहण बताया। स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क के निवास करने की अवधारणा को बल देते हुए, नशामुक्त जीवन के लिए कुसंगति का त्याग, योग, व्यायाम एवं खेलकूद जैसी सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने की सलाह दी। राष्ट्रीय सेवा योजना की युवा शक्ति यदि नशामुक्ति का संकल्प लेकर जनजागरण में जुट जाए तो स्वस्थ, संस्कारित और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

    नेहरू युवा केंद्र के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री पांडे की भी इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति रही और उन्होंने भी भारत को नशामुक्त बनाने प्रेरणास्पद और सारगर्भित उद्बोधन दिया। साथ ही रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके कौशल मे बढ़ोत्तरी कैसे की जाये, इसकी बारीकियां सिखाई। व्याख्यान के पूर्व शिविरार्थियों ने नशामुक्ति एवं स्वच्छता रैली निकालकर आमजन को नशे से दूर रहने और स्वच्छता अपनाने, सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया।

    उक्त शिविर में महाविद्यालय के 50 से अधिक युवक और युवतियां शिविरार्थी के रूप में शामिल हैं। इस सात दिवसीय शिविर का आयोजन और संयोजन रासयो अधिकारी डॉ. एसआर कन्नौजे के निर्देशन में किया जा रहा है।

    कार्यक्रम मे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निर्मला उमरे, डॉ. एएन मखीजा, डॉ. फुलसो राजेश पटेल, अनिल चंद्रवंशी, गुणवंता दास खरे, शिवेंद्र नगपुरे, परमेश्वर वर्मा, डॉ. एके झा एवं शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के प्राध्यापक बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छठ महापर्व : मोती तालाब पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव, उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की शहर की खुशहाली की कामना

    November 16, 2026

    महापौर मधुसूदन यादव ने किया विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण

    November 16, 2026

    डायल-112 की तत्परता से महिला को मिला खोया हुआ पर्स, सोने के जेवरात पाकर खिले चेहरे

    November 16, 2026

    श्री जलाराम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जलाराम बापा की 227वीं जयंती

    November 16, 2026

    राजनांदगांव में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, दो दिनों में 63 हजार क्विंटल से अधिक का उपार्जन

    November 16, 2026

    कृषक उन्नति योजना में किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये

    November 16, 2026
    Top Posts

    छठ महापर्व : मोती तालाब पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव, उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की शहर की खुशहाली की कामना

    November 16, 2026

    महापौर मधुसूदन यादव ने किया विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण

    November 16, 2026

    डायल-112 की तत्परता से महिला को मिला खोया हुआ पर्स, सोने के जेवरात पाकर खिले चेहरे

    November 16, 2026

    श्री जलाराम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जलाराम बापा की 227वीं जयंती

    November 16, 2026

    राजनांदगांव में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, दो दिनों में 63 हजार क्विंटल से अधिक का उपार्जन

    November 16, 2026

    कृषक उन्नति योजना में किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये

    November 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.