Close Menu
    What's Hot

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » नशे की खुली बिक्री पर रोक लगाने और पारंपरिक गरबा आयोजन की मांग को लेकर विहिप-बजरंग दल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
    छत्तीसगढ़

    नशे की खुली बिक्री पर रोक लगाने और पारंपरिक गरबा आयोजन की मांग को लेकर विहिप-बजरंग दल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    timesofcgBy timesofcgSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में नशे के बढ़ते प्रचलन और गरबा कार्यक्रमों में परंपरा से हो रहे विचलन को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को ज्ञापन सौंपा।
    ज्ञापन में प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शहर के हर दूसरे चौक-चौराहे पर गांजा, दारू, सुलेशन और टेन गोलियां आसानी से मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जहां जरूरतमंदों को जरूरी दवाइयों के लिए कई मेडिकल स्टोर्स के चक्कर काटने पड़ते हैं, वहीं नशे के इन घातक उत्पादों की खुलेआम बिक्री हो रही है। इससे युवाओं में उग्रता बढ़ रही है और आए दिन चाकूबाजी व मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं।
    विहिप और बजरंग दल ने मांग की कि इस अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाए और इसमें संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
    इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने नवरात्रि में गरबा आयोजनों को पूरी तरह धार्मिक और पारंपरिक स्वरूप में करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि गरबा केवल माता की आराधना का माध्यम है, न कि मनोरंजन का मंच। अतः आयोजन स्थल पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगाना, कलावा बांधना और गंगाजल से छिड़काव अनिवार्य किया जाए।
    इसके साथ ही गरबा स्थलों पर केवल भक्ति और देशभक्ति से जुड़े गीत ही बजाने की बात कही गई। उन्होंने मांग की कि सभी गरबा आयोजन रात 11.30 बजे तक ही समाप्त कराए जाएं ताकि शहर का धार्मिक माहौल शांतिपूर्ण और मर्यादित बना रहे।
    इस दौरान प्रांत सहमंत्री नंदूराम साहू, विभाग मंत्री अनूप श्रीवास, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री, जिला मंत्री त्रिगुण सादानी, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल बल्देवदेव मिश्रा, सामाजिक समरसता प्रमुख बाबाजी बौद्ध, नगर अध्यक्ष शिव वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजन पूरी तरह पारंपरिक वातावरण में होंगे और किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    कार्यक्रम की जानकारी सम्भाग सह-संयोजक सुनील सेन ने दी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026
    Top Posts

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल से दिखाई नवाचार की प्रतिभा

    November 21, 2026

    भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.