Close Menu
    What's Hot

    रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो

    August 21, 2026

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » बसंतपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई : शराब कोचिए और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कदम
    छत्तीसगढ़

    बसंतपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई : शराब कोचिए और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कदम

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के दिशा-निर्देश में जिले में असामाजिक तत्वों और अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
    इसी क्रम में थाना बसंतपुर अंतर्गत निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से दो अलग-अलग कार्रवाइयां की गईं।
    थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आरोपी बबला देवांगन पिता मकसूदन देवांगन, उम्र 45 वर्ष, निवासी-चौखड़ियापारा को अवैध रूप से देशी शराब विक्रय करते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की गई।
    इस संबंध में अपराध क्रमांक 393/2025, धारा 34 (ए) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई।
    इसी अभियान के तहत, गणेश उत्सव के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के आधार पर तीन असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
    गिरफ्तार आरोपियों में उज्ज्वल रजक पिता सुरेश रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी-चौखडियापारा, महावीर उर्फ टोबू पिता स्व. सतीश यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी-शीलता मंदिर रोड, जमातपारा एवं नवीन गोयल पिता कैलाश गोयल, उम्र 30 वर्ष, निवासी-कुंआ चौक, नंदई शामिल है।
    उक्त तीनों व्यक्तियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी न्यायालय, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के पश्चात तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
    इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक सताउ राम नेताम, सहायक उप निरीक्षक गोवर्धन देशमुख, प्रधान आरक्षक विनोद जाटव सहित थाना बसंतपुर स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो

    August 21, 202613 Views

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.