Close Menu
    What's Hot

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन
    छत्तीसगढ़

    विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

    timesofcgBy timesofcgSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रहा। जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की खुबसूरत झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक दिखाई दी। फोटो प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में नागरिकों ने अवलोकन किया। इस दौरान जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
    उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन, पाठशाला, माँ से मिला ईमानदारी का संस्कार, हिमालय की गोद में, गांव एक तो लोगों में भेद क्यों, एक पेड़ माँ के नाम देश की हर माँ को हरित सम्मान, कर्म के प्रति समर्पण, एक मेहनती कार्यकर्ता एक कुशल संगठनकर्ता, जनभागीदारी जन-जन की सामूहिक हिस्सेदारी, ऐसा साहस जो करे उसी का नाम नरेन्द्र, देश की सेवा कैसे करूं-कहां से शुरू करूं, कलम कविता कला करूण, शिक्षा का एक नया अध्याय, डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान, अंतरिक्ष शक्ति, मेरे देश के जवान तुझकों शत-शत प्रणाम, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, महामारी के दौरान भी न थमा सुधारों का दौर, भारत का संकल्प रक्षा बलों का कायाकल्प, छत्तीसगढ़ को मिली सौगात, देशभक्ति की शक्ति, हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत, जब दुनिया देती है प्रधानमंत्री को सम्मान बढ़ जाती है भारत की शान युवा नमों जीवन एक खोज सहित विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कोमल सिंह राजपूत, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026
    Top Posts

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल से दिखाई नवाचार की प्रतिभा

    November 21, 2026

    भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.