Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना से किसानों की आर्थिक मजबूती
    छत्तीसगढ़

    समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना से किसानों की आर्थिक मजबूती

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। राज्य शासन की पारदर्शी और सुव्यवस्थित नीतियों से किसानों का जीवन बदल रहा है। समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के तहत किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं और अपनी खेती में निवेश कर अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं। राज्य में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जा रही है।

    मोहला विकासखंड के ग्राम कुंजामटोला के किसान श्री नंदराम नेताम ने धान उपार्जन केंद्र मोहला में 72 बोरा धान का विक्रय किया। किसान श्री नेताम ने कहा कि उनके पास 9 एकड़ 5 डिसमिल खेती जमीन है और इस वर्ष की धान बिक्री से वे अपने खेतों को बेहतर बनाएंगे। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है।

    किसान ने टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन कटवाया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे ऑनलाइन टोकन सुविधा से पहले की तरह सोसायटी में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता और धान बिक्री अब आसान हो गई है।

    धान उपार्जन केंद्र में सभी प्रक्रियाएँ जैसे नमी परीक्षण, बारदाना उपलब्धता, धान भराई, इलेक्ट्रॉनिक मशीन से तौल और पर्ची जारी करना समयबद्ध और बिना किसी परेशानी के संपन्न हुईं। श्री नेताम ने इस पारदर्शी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

    किसान ने बताया कि शासन की योजनाओं और सोसायटी के माध्यम से समय पर खाद, बीज और कृषि कार्यों के लिए ऋण मिलने से फसल उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है। वे फसलचक्र का पालन करते हुए रबी मौसम में उड़द, सरसों और धनिया जैसी फसलें उगाते हैं।

    श्री नेताम ने कहा कि अब किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर अपने परिवार को सुख-समृद्धि देने में सक्षम हो रहे हैं। डिजिटल व्यवस्था से धान बिक्री सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.