
Author: news_sync
नगर निगम के 3 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई : महापौर बोले- सेवानिवृत्ति के बाद भी मिलेगा अनुभव का लाभ
राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए तीन कर्मचारियों को महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए जल विभाग के लाइनमैन रामेश्वर देवांगन, आयुक्त कार्यालय में भृत्य के पद पर कार्यरत रतन लाल प्रजापति और लोककर्म विभाग की मजदूर राधाबाई को शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें अवकाश नकदीकरण (लीव इनकैशमेंट) का चेक भी सौंपा गया। समारोह में महापौर मधुसूदन यादव, निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा और कार्यपालन अभियंता (संविदा) यू.के. रामटेके विशेष…
राजनांदगांव। ग्राम महाराजपुर स्थित गुरुदेव राइस मिल में रात के समय शराब के नशे में घुसकर गाली-गलौज और विवाद करने वाले तीन युवकों के खिलाफ चिचोला पुलिस चौकी ने त्वरित कार्रवाई की है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने तीनों अनावेदकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम महाराजपुर निवासी आवेदक संतोष नायक पिता ईश्वर लाल नायक ने चिचोला पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बीते 29 सितंबर 2026 की…
मवेशी तस्करी पर तुमड़ीबोड़ पुलिस का बड़ा एक्शन : फरार तीन और आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
राजनांदगांव। जिले में मवेशी तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी को बड़ी सफलता मिली है। आयसर ट्रक में ठूंस-ठूंसकर मवेशियों को कत्लखाने ले जाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन…
डोंगरगढ़ में क्वांर नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : संभागायुक्त
राजनांदगांव। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में आगामी 11 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे प्रसिद्ध क्वांर नवरात्रि मेले की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने छिरपानी परिसर डोंगरगढ़ में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पदयात्रियों की सुविधा व सुरक्षा ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संभागायुक्त ने अधिकारियों को…
राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर ने झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की कथनी और करनी पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी एवं भूपेश बघेल से स्पष्ट जवाब मांगा है। उन्होंने कांग्रेस के राजनांदगांव जिला पदाधिकारी देवेश वैष्णव से जुड़े वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर FIR एवं संगठनात्मक कार्रवाई की मांग की है। चिंटू सोनकर ने कहा कि एक ओर कांग्रेस झीरम घाटी के शहीदों के लिए न्याय की बात करती है और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाती है, वहीं दूसरी ओर…
राजनांदगांव। क्षेत्र में वाहनों के कलपुर्जे और बैटरियां चुराने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शीतला मंदिर के पास खड़े दो ट्रैक्टरों से बैटरियां चुराने वाले चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दोनों बैटरियां बरामद कर ली हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भंडारपुर निवासी प्रार्थी गुरुचरण गजेंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते 23 जुलाई 2026 की शाम खेत में काम निपटाने के बाद…
राजनांदगांव। जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में यातायात पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आज, 30 सितंबर 2026 से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान (E-Challan) के माध्यम से डिजिटल कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह पूरी पहल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक कृष्णकांत वाजपेई के मार्गदर्शन तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरत्न कश्यप के नेतृत्व में शुरू की गई है। नई व्यवस्था के तहत अब सड़क पर नियम तोड़ने वाले वाहन…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 29 सितंबर को गौरवपथ स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में तिमाही परीक्षा से उठाकर स्वामी आत्मानंद स्कूल (पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी विद्यालय) के विद्यार्थियों को ले जाने के मामले को लेकर बुधवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला शिक्षा विभाग को घेरा और जिम्मेदारों को जमकर फटकारा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि परीक्षा के बीच विद्यार्थियों को विद्यालय से निकालकर किसी राजनीतिक कार्यक्रम में ले जाना गंभीर विषय है। इसे शिक्षा व्यवस्था के जवाबदेहियों का नकारापन करार देते हुए कार्रवाई…
राजनांदगांव। केंद्र के गृह मंत्रालय के अधीन गठित हाई लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंजेस (HLCDC) द्वारा राज्यों से पिछले 15 वर्षों का धर्मवार और जिलावार आंकड़ा मांगे जाने पर कांग्रेस नेता आफताब आलम ने सवाल उठाए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव आलम ने कहा कि इस प्रक्रिया के उद्देश्य, पारदर्शिता और संवैधानिक आधार को लेकर केंद्र सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। आलम ने कहा कि सामने आई जानकारी के अनुसार समिति ने राज्यों से जन्म पंजीकरण, वाहन पंजीकरण, स्कूलों में नामांकन, संपत्ति लेन-देन, मतदाता पंजीकरण तथा आधार और राशन कार्ड पंजीकरण में असामान्य वृद्धि से संबंधित…
एसी कमरों से दूर, पेड़ की छांव में बैठकर अल्वा फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने निपटाया काम
रायपुर। समाजसेवा का असली अर्थ वातानुकूलित (एसी) कमरों में बैठकर योजनाएं बनाने में नहीं, बल्कि धरातल पर उतरकर लोगों के बीच काम करने में है। इस बात को अल्वा फाउंडेशन (पंजीकृत संस्था, नई दिल्ली) के चेयरमैन डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने चरितार्थ कर दिखाया है। उन्होंने अपनी सादगी की मिसाल पेश करते हुए शहर के कुशालपुर इलाके में पेड़ की छांव तले, जमीन पर बैठकर अपना दफ्तरी कामकाज निपटाया। जानकारी के अनुसार, कुशालपुर में देवांगन पान ठेला के पीछे स्थित एक खुले स्थान को डॉ. साहू ने अपना कार्यालय बनाया। यहां उन्होंने जमीन पर बाकायदा चटाई बिछाई और बैठकर संगठन…