Close Menu
    What's Hot

    दुर्गा पंडालों और विसर्जन में स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : पॉली पेपर का बिल्कुल न करें उपयोग, आयुक्त मरकाम की अपील

    October 17, 2026

    गोवंश वध मामले का सनसनीखेज खुलासा : पुलिस ने एक अपचारी समेत 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

    October 17, 2026

    नवागांव सैनिटेशन पार्क पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव, कम्पोस्ट प्लांट निर्माण का किया औचक निरीक्षण

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » दुर्गा पंडालों और विसर्जन में स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : पॉली पेपर का बिल्कुल न करें उपयोग, आयुक्त मरकाम की अपील
    राजनांदगांव

    दुर्गा पंडालों और विसर्जन में स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : पॉली पेपर का बिल्कुल न करें उपयोग, आयुक्त मरकाम की अपील

    news_syncBy news_syncOctober 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर में दुर्गा उत्सव के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने शहर की तमाम दुर्गा उत्सव समितियों से अपील की है कि वे पंडालों में माता की पूजा-आराधना और विभिन्न आयोजनों के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही, उत्सव और विसर्जन के दौरान ‘पॉली पेपर’ (चमकदार कागज या प्लास्टिक कॉन्फेटी) का उपयोग बिल्कुल न करने की सख्त हिदायत दी है।

    50 साल तक नहीं सड़ता पॉली पेपर, फैलता है कचरा
    आयुक्त श्री मरकाम ने अपनी अपील में कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना में स्वच्छता का विशेष महत्व है। शासन के निर्देशानुसार इन दिनों विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के दिशा-निर्देशों का पालन करना हम सबका कर्तव्य है।

    अक्सर यह देखा जाता है कि आयोजनों के दौरान समितियों द्वारा हवा में पॉली पेपर उड़ाया जाता है, जिससे भारी गंदगी फैलती है। पॉली पेपर ऐसा प्लास्टिक है, जिसकी सफाई आसानी से नहीं होती और यह जमीन में चिपक जाता है। यह करीब 50 साल तक भी नहीं सड़ता, जिससे पर्यावरण और शहर की स्वच्छता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने समितियों से आग्रह किया कि पॉली पेपर की जगह गुलाब या गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग करें।

    वरिष्ठ नागरिकों से युवाओं को समझाइश देने की अपील
    आयुक्त ने संस्कारधानी के वरिष्ठ नागरिकों से भी अपील की है कि वे समिति से जुड़े युवाओं को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। उन्हें समझाएं कि धार्मिक परंपराओं के अनुसार ही पूजा और प्रसाद का वितरण किया जाए।

    भंडारे और प्रसादी वितरण के दौरान पंडालों में डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने कहा कि कई बार दोपहर या शाम को भंडारे के बाद डिस्पोजल और पत्तल बिखर जाते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। इसलिए प्रसादी के तुरंत बाद आसपास के क्षेत्र की सफाई कराना समितियों की जिम्मेदारी है।

    मोहारा विसर्जन कुंड में ही करें प्रतिमा विसर्जन
    एनजीटी (NGT) के नियमों का हवाला देते हुए आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नदियों और तालाबों में मूर्तियां विसर्जित करना प्रतिबंधित है। इसके पालन में नगर निगम द्वारा मोहारा नदी के पास विशेष विसर्जन कुंड का निर्माण कराया गया है।

    उन्होंने सभी समितियों से अपील की है कि वे मां दुर्गा, मां काली और मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन केवल मोहारा स्थित विसर्जन कुंड में ही करें, ताकि शहर के पारंपरिक तालाबों को प्रदूषण से बचाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    गोवंश वध मामले का सनसनीखेज खुलासा : पुलिस ने एक अपचारी समेत 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

    October 17, 2026

    नवागांव सैनिटेशन पार्क पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव, कम्पोस्ट प्लांट निर्माण का किया औचक निरीक्षण

    October 17, 2026

    राजस्व वसूली में सुस्ती पर आयुक्त नाराज, बड़े बकायादारों की होगी कुर्की

    October 17, 2026

    स्वस्तिमेहुल जैन के भजनों से गूंजेगा म्युनिसिपल स्कूल मैदान, विजयादशमी महोत्सव में AI आतिशबाजी बनेगी मुख्य आकर्षण

    October 17, 2026

    मां बम्लेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की अनुराग मित्तल ने की सराहना

    October 17, 2026

    भजन-कीर्तन के बीच पदयात्रियों की सेवा में जुटी श्री राजपूत करणी सेना

    October 17, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.