Author: news_sync

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आगामी 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित जोगी बंगला, मुख्यमंत्री निवास के सामने, सिविल लाइन में आयोजित की जाएगी। बैठक को सफल बनाने के लिए गठित संयोजक समिति के सभी सम्माननीय सदस्यों एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, प्रदेशभर में पार्टी का विस्तार करना, आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करना तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना है। इस दौरान पार्टी की भावी कार्ययोजना, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी…

Read More

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की आगामी प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक को सफल बनाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बैठक में संगठन विस्तार, आगामी चुनाव की रणनीति और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी द्वारा बैठक के सफल आयोजन के लिए गठित संयोजक समिति के सभी सदस्यों एवं प्रदेश पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। इसी क्रम में राजनांदगांव से शमसुल आलम को विशेष रूप से स्थान दिया जाना संगठन के प्रति उनकी भूमिका…

Read More

राजनांदगांव। सन सिटी कॉलोनी में सीनियर सिटीजन युवा वरिष्ठजन संगठन की ओर से स्व. इंदु भूषण ठाकुर की जन्मशताब्दी के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदीप शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाजसेवा और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर चर्चा की। संगठन के राकेश ठाकुर ने बताया कि संस्कारधानी में प्रत्येक रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को मंच प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में प्रदीप शर्मा को समाजसेवा,…

Read More

राजनांदगांव। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गोवंश के प्रति क्रूरता रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग को लेकर गुरुवार को शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति ने प्रदर्शन किया। समिति के पदाधिकारियों के साथ लगभग 200 महिलाओं ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद शारदीय नवरात्र महोत्सव के तहत 151 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम, बापूटोला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने शहर में गोवंश के प्रति क्रूरता की…

Read More

राजनांदगांव। शहर के गौरी नगर क्षेत्र में तालाब के पास गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने की घटना को लेकर हिंदू जागरण मंच ने नाराजगी जताई है। संगठन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि गोवंश के प्रति लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में गौरी नगर तालाब के पास हुई घटना गंभीर और चिंताजनक है। इससे नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं।…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले की थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर आदतन चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत 30,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस तरह दिया था वारदात को अंजाम मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11…

Read More

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पदयात्रियों की सेवा में जिला प्रशासन और शहर के स्वयंसेवी संगठन पूरी तन्मयता से जुट गए हैं। नवरात्रि के प्रथम दिवस 11 अक्टूबर से डोंगरगढ़ जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर 45 सेवा पंडाल संचालित किए जा रहे हैं, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सेवा शिविरों की 4 बड़ी बातें: 24 घंटे भोजन व स्वल्पाहार: सेवा पंडालों में पदयात्रियों के लिए दोनों समय नि:शुल्क भोजन, चाय, नाश्ता और स्वच्छ पेयजल की निरंतर व्यवस्था की…

Read More

राजनांदगांव। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत वार्डों में मेगा कैंप लगाने की अंतिम कड़ी में आज लखोली शासकीय स्कूल परिसर में भव्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 29 से 36 तथा 47, 49, 50 एवं 51—कुल 12 वार्डों के नागरिक शामिल हुए। शिविर में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने विशेष रूप से उपस्थित होकर विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया और वार्डवासियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निराकरण महापौर श्री यादव ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में…

Read More

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मां बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास नगर निगम द्वारा लगाए गए सेवा पंडाल में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। दूर-दराज से आ रहे पदयात्री शासकीय सेवा पंडाल में पहुंचकर विश्राम, भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। पंडाल में निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम सहित अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार स्वयं उपस्थित रहकर दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं। तीन पालियों में लग रही अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी सेवा पंडाल की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए निगम आयुक्त जी.आर.…

Read More

डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय अटल टिंकरिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजस) और शासकीय विद्यालयों की कक्षा 11वीं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में छात्राओं को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक नवाचार और तकनीकी कौशल से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं ने 3डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) की कार्यप्रणाली समझने के साथ स्वयं मॉडल और प्रोजेक्ट तैयार किए। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में छात्राओं को आधुनिक तकनीकों के उपयोग और भविष्य में उनकी संभावनाओं के बारे…

Read More