
Author: news_sync
रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने नवरात्रि के मध्य हुए हादसों पर शौक जताया है. उन्होंने अलग अलग घटनाओं में मृत हुए लोगों के प्रति सँवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना भी की है. ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मँदिर के पास छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर शनिवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी. इसी हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो…
दुर्गा पंडालों और विसर्जन में स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : पॉली पेपर का बिल्कुल न करें उपयोग, आयुक्त मरकाम की अपील
राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर में दुर्गा उत्सव के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने शहर की तमाम दुर्गा उत्सव समितियों से अपील की है कि वे पंडालों में माता की पूजा-आराधना और विभिन्न आयोजनों के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही, उत्सव और विसर्जन के दौरान ‘पॉली पेपर’ (चमकदार कागज या प्लास्टिक कॉन्फेटी) का उपयोग बिल्कुल न करने की सख्त हिदायत दी है। 50 साल तक नहीं सड़ता पॉली पेपर, फैलता है कचरा आयुक्त श्री मरकाम ने अपनी अपील में कहा कि विकसित भारत…
गोवंश वध मामले का सनसनीखेज खुलासा : पुलिस ने एक अपचारी समेत 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के चिखली चौकी क्षेत्र अंतर्गत गौरीनगर इलाके में गोवंश के कटे सिर मिलने की सनसनीखेज और गंभीर घटना का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चिखली पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए गाय की हत्या कर गोमांस बेचने वाले एक अपचारी बालक समेत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और स्कूटी भी जब्त कर ली…
नवागांव सैनिटेशन पार्क पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव, कम्पोस्ट प्लांट निर्माण का किया औचक निरीक्षण
राजनांदगांव। शहर में कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महापौर मधुसूदन यादव ने नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम के साथ नवागांव सैनिटेशन पार्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे कम्पोस्ट प्लांट निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर श्री यादव ने कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने और कचरे का सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जाए। उन्होंने एसएलआरएम सेंटर के स्तर उन्नयन…
राजनांदगांव। नगर निगम में राजस्व वसूली की धीमी रफ्तार पर आयुक्त जीआर मरकाम ने नाराजगी जताई है। निगम सभागृह में शनिवार को आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने वार्डवार वसूली की जानकारी ली। इस दौरान सामने आया कि माह के 16 दिनों में केवल 43 लाख रुपये की वसूली हुई है। आयुक्त ने इसे बेहद कम बताते हुए बड़े बकायादारों को दो दिन के भीतर डिमांड नोटिस तामील कराने और बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयुक्त मरकाम ने सहायक राजस्व निरीक्षकों से उनके प्रभार वाले वार्डों में वसूली…
स्वस्तिमेहुल जैन के भजनों से गूंजेगा म्युनिसिपल स्कूल मैदान, विजयादशमी महोत्सव में AI आतिशबाजी बनेगी मुख्य आकर्षण
राजनांदगांव। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व विजयादशमी के अवसर पर इस वर्ष भी शहर के म्युनिसिपल स्कूल मैदान में ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ जनमहोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस 19वें शानदार महाउत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में दिल्ली की प्रसिद्ध प्लेबैक और भक्ति गायिका स्वस्तिमेहुल जैन अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांधेगी। समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने जानकारी दी कि इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय और महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे। इसके…
रायपुर. आरडीए कालोनी टिकरापारा की सँघर्षशील दुर्गोत्सव समिति के पँडाल में शनिवार रात्रि को माँ की महाआरती का आयोजन हुआ. राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर इस महाआरती में आशीर्वाद लेने पहुँचे थे. इस अवसर पर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष तोमर ने मातारानी की आराधना की. उन्होंने माताजी की पूजा करते हुए कहा कि नवरात्रि की सप्तमी में माँ के कालरात्रि स्वरूप की पूजा होती है. तोमर ने माँ दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप को भय और शत्रुओं का नाश करने वाला बताते हुए कहा कि यह नवरात्रि टिकरापारा सहित प्रदेश व देश का…
मां बम्लेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की अनुराग मित्तल ने की सराहना
डोंगरगढ़। नवरात्र पर्व पर मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की गई व्यवस्थाओं की भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग मित्तल ने सराहना की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को बेहतर बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। अनुराग मित्तल अपनी बेटी लोवन्या, मित्र आशीष अग्रवाल और उनके परिवार के साथ डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि नवरात्र…
राजनांदगांव। संस्कारधानी की सड़कों पर आस्था और भक्ति के साथ आगे बढ़ रहे पदयात्रियों के लिए श्री राजपूत करणी सेना(कालवी विचारधारा) ने सेवा की मिसाल पेश की। शहर के बागेश्वर धाम स्थित मंदिर परिसर में संगठन ने पंडाल लगाकर पदयात्रियों को स्वल्पाहार कराया। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के बीच संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा कार्य में भागीदारी निभाई। पदयात्रियों को पोहा वितरित कर उनके सफर में सहयोग किया गया। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने कहा कि संस्कारधानी अपने नाम के अनुरूप हर वर्ष पदयात्रियों की सेवा में समर्पित रहती है। यहां धार्मिक आयोजनों…
राजनांदगांव। नवरात्र पर्व के अवसर पर सहसपुर दल्ली में महाकाल ग्रुप की ओर से 14 एवं 15 अक्टूबर को दो दिवसीय गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की आराधना को समर्पित इस आयोजन में भक्ति, आस्था और लोकसंस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। पारंपरिक गरबा नृत्य और आकर्षक साज-सज्जा के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। गरबा की धुन पर थिरकते प्रतिभागियों ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवी रंग में रंग दिया। गरबा उत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबा नृत्य किया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।…