
Author: news_sync
महापौर यादव ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में किए माता के दर्शन, नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर संस्कारधानी राजनांदगांव में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है। शहर के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों और वार्डों में दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा मां दुर्गा, मां काली और मां सरस्वती की बेहद आकर्षक व भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसी कड़ी में महापौर मधुसूदन यादव ने शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। पंडालों में विराजित अलौकिक प्रतिमाओं और शानदार सजावट को देखकर भाव-विभोर हुए महापौर ने अगले वर्ष…
राजनांदगांव। देश की सुरक्षा और आम नागरिकों की रक्षा करते हुए कर्तव्यपथ पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले 154 पुलिस शहीदों को पुलिस स्मृति दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राजनांदगांव पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। इस दौरान शहीद जवानों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा और राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अधिकारियों ने कहा कि देश की…
राजनांदगांव। शहर में मांस विक्रय की व्यवस्था निर्धारित करने, अवैध दुकानों पर कार्रवाई करने तथा खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को अग्रसेन भवन में सर्वसमाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, महापौर, विधानसभा अध्यक्ष, स्थानीय विधायक एवं सांसद को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अग्रसेन भवन में एकत्र हो ज्ञापन सौंपने जायेंगे सुबह 10 बजे। बैठक में मांग रखी गई कि शहर में मांस विक्रय एवम् परोसने वालों के लिए एक-दो स्थान चिह्नित किए जाएं, ताकि निर्धारित…
बीएनसी मिल के तीन खिलाड़ियों का प्रदेश की हॉकी लीग में चयन, अब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ दिखाएंगे दम
राजनांदगांव। घर की जिम्मेदारियों के बीच हॉकी के मैदान पर पसीना बहाकर अपनी प्रतिभा को निखारने वाले बीएनसी मिल क्षेत्र के तीन खिलाड़ियों ने शहर का मान बढ़ाया है। वार्ड क्रमांक 15 के तौफीक अहमद, संदीप यादव और आदर्श राज सिंह का चयन छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी प्रदेश की प्रमुख हॉकी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खास बात यह है कि लीग में इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे खेल की बारीकियां सीखने का अवसर भी मिलेगा। तौफीक अहमद, संदीप यादव और आदर्श राज सिंह का चयन उन…
ईडब्ल्यूएस लागू कराने और यूजीसी के विरोध में भिलाई में जुटेंगे राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता
राजनांदगांव। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) से जुड़े प्रावधानों को छत्तीसगढ़ में लागू कराने और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के विवादित प्रावधानों के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना ने आंदोलन का ऐलान किया है। 23 अक्टूबर, शुक्रवार को भिलाई के सिविक सेंटर में आयोजित होने वाले स्वर्ण न्याय यात्रा आंदोलन में शामिल होने के लिए राजनांदगांव से भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रवाना होंगे। इसके लिए दोपहर 12 बजे कमला कॉलेज चौक पर एकत्रित होकर भिलाई के लिए प्रस्थान करने की अपील की गई है। श्री राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा)के…
गौरी नगर गोवंश मामला : हिंदू जागरण मंच ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, पुलिस की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
राजनांदगांव। शहर के गौरी नगर में गोवंश से जुड़ी घटना को लेकर हिंदू जागरण मंच ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर घटना में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई के साथ संबंधित थाना पुलिस की भूमिका की भी जांच कराने का आग्रह किया है। मंच का कहना है कि यदि जांच में किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही, पूर्व में मिली शिकायतों की अनदेखी अथवा आरोपितों को संरक्षण देने की बात प्रमाणित होती है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय…
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
रायगढ़। जब आस्था के दीप जलते हैं, संस्कृति के रंग बिखरते हैं और समाज की मातृशक्ति अपनी प्रतिभा से मंच को रोशन करती है, तब कोई आयोजन केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक यादगार उत्सव बन जाता है। कुछ ऐसा ही मनमोहक दृश्य रायगढ़ शहर के राधा-कृष्ण मंदिर में देखने को मिला, जहां अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा महिला प्रकोष्ठ, जिला इकाई रायगढ़ द्वारा भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। भक्ति, परंपरा, उल्लास और सामाजिक एकजुटता से सजे इस आयोजन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। रायगढ़ शहर में पहली बार अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की महिला प्रकोष्ठ…
राजनांदगांव। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित नवरंग गरबा नाइट के नौवें और अंतिम दिन भी गरबा का उत्साह चरम पर रहा। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए आयोजन में पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने गरबा गीतों पर जमकर नृत्य किया। रंग-बिरंगे परिधानों और गरबा की थाप से पूरा परिसर उत्सवी रंग में रंगा नजर आया। नौ दिनों तक चले आयोजन में गरबा प्रेमियों के लिए प्रवेश और प्रशिक्षण पूरी तरह निश्शुल्क रखा गया था। अंतिम दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में…
मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में 25 को बंटेगी जड़ी-बूटीयुक्त खीर, 30 हजार लोगों के लिए तैयारी
राजनांदगांव। शरद पूर्णिमा के अवसर पर 25 अक्टूबर की रात मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ बर्फानी आश्रम में जड़ी-बूटीयुक्त खीर प्रसाद का निश्शुल्क वितरण किया जाएगा। बर्फानी सेवाश्रम समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में श्वास, दमा और अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए 30 हजार से अधिक लोगों के हिसाब से खीर प्रसाद तैयार करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध नाचा पार्टी और लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति ने खीर प्रसाद प्राप्त करने के इच्छुक लोगों से पहले…
शारदीय नवरात्रि ड्यूटी सकुशल संपन्न होने पर पुलिस ने माँ बम्लेश्वरी के दरबार में टेका माथा, पुलिस बैंड की धुन से गूंजा डोंगरगढ़
राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के सफल निर्वहन के बाद राजनांदगांव पुलिस ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से डोंगरगढ़ पहुंचकर माँ बम्लेश्वरी के दर्शन किए। इस दौरान पुलिस बल ने माँ के श्रीचरणों में हाजिरी लगाकर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की और भव्य आरती-अर्चना में भाग लिया। दर्शन के इस पावन अवसर पर राजनांदगांव पुलिस बैंड द्वारा सुमधुर और भक्तिमय धुनों की प्रस्तुति दी गई। बैंड की इन धार्मिक और ओजस्वी धुनों से संपूर्ण मंदिर परिसर में एक अलौकिक आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा…