
Author: news_sync
राजनांदगांव। शहर के गौरीनगर में गोहत्या और गोमांस बिक्री प्रकरण को लेकर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हनी ग्रेवाल ने पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति, आस्था और जनभावनाओं से जुड़ा है। ऐसे में गोहत्या और गोमांस की बिक्री का मामला केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बड़ी संख्या में लोगों की धार्मिक भावनाएं भी जुड़ी हैं। प्रकरण की निष्पक्ष और व्यापक जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रेवाल ने कहा कि अब तक सामने आए तथ्यों से शहर के विभिन्न हिस्सों में गोमांस…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी शाहिद भाई ने राजनांदगांव की गौरी नगर क्षेत्र में गौ हत्या का जो मामले सामने आया हैं, वह सर्व समाज के लिए पीड़ा दायक है और सोच से बाहर है कांग्रेस पार्टी एैसे कृत करने वालों की घोर निंदा करती है कांग्रेस पार्टी उन सभी लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग करती है। ऐसी स्थिति में इस अपराध में जुड़े लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की 111(4)संगठित अपराध की धारा लगाकर संगठित अपराध जो अंतरराज्यीय गिरोह का रूप धारण किया है उन सब पर कड़ी…
राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बीच प्रपत्र-6 (फॉर्म 6) के उपयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद अशोक फड़नवीस ने निर्वाचन आयोग के इस कदम को पूरी तरह से अवैध और नियमों के विपरीत बताया है। उन्होंने कहा कि फॉर्म 6 का उपयोग केवल नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए निर्धारित है, न कि पूर्व में हुए एसआईआर से कटे हुए मतदाताओं के नाम पुनर्बहाल करने के लिए। श्री फड़नवीस ने निर्वाचन आयोग के नियमों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि नियम 13(1)26…
विजयादशमी पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय व महापौर मधुसूदन यादव ने दी शुभकामनाएं
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय एवं महापौर मधुसूदन यादव ने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी (दशहरा) पर्व की सहर्ष बधाई और अनेकानेक शुभकामनाएं दी हैं। जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पावन प्रतीक पर्व को उमंग, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया है। अपने शुभकामना संदेश में डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि सनातन धर्म में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला विजयादशमी पर्व विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान…
राजनांदगांव। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने सीएम हेल्पलाइन की आंकड़ों की जादूगरी व्यवस्था पर कहा कि जिस प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के विभाग पी डब्लू डी के 13 अधिकारियों को नोटिस मिले और उप मुख्यमंत्री के निर्वाचन जिला के राजस्व अधिकारी को निलंबित करना यह दर्शित करता है कि सी एम हेल्पलाइन गुमराह का सशक्त माध्यम हैं या कहे कि छ ग में प्रशासनिक आतंकवाद है। सी एम हेल्पलाइन ,प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रीयो सहित विधानसभा अध्यक्ष के जिले में भी अधिकारी प्रमाणित अपराध के आरोपियों को बचाने एड़ी चोटी का जोर लगा कर सजग कलेक्टर…
राजनांदगांव। छग प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव, शहर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव की महामंत्री कुसुम दुबे ने छ ग सरकार की यात्री बसों के 40% किराए में वृद्धि को जनता को आर्थिक बोझ देने के साथ ही महंगाई की मार के बाद स्मार्ट मीटर थोपने और अब बसों के किराए बढ़ोतरी को तुगलगी निर्णय करार दिया है। महामंत्री दुबे के बतायी कि कुछ दिन पूर्व छ ग सरकार ने बसो के परमिट के दर सहित निम्न टैक्स फीस को बढ़ाकर 2500 से 10000/- , मोटर कैब टैक्सी के 1500/- को 4000/- आर टी ओ के विरुद्ध अपील फीस 200…
छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान सम्मेलन, 300 से अधिक शिक्षकों का स्मृति चिन्ह देकर किया अभिनंदन
छुरिया/राजनांदगांव। क्षेत्र में उत्कृष्ट और अनुकरणीय सेवाएं दे रहे शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा छुरिया में एक भव्य एवं गरिमामय ‘शिक्षक सम्मान सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में क्षेत्र के लगभग 300 से अधिक शिक्षकों को छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक प्रबंधन की ओर से प्रतीक चिन्ह और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका भावभीना अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष सिंह एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी…
राजनांदगांव। ग्राम सोमनी के हाई स्कूल मैदान में मंगलवार को विजयादशमी पर्व पर भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। उत्सव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुसूदन यादव करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में अभिषेक सिंह, रमेश पटेल और राजेश श्यामकर उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस वर्ष दशहरा उत्सव में ओडिशा के काकेनाडा के कलाकारों द्वारा आकर्षक जमीनी आतिशबाजी की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें नाग की फनकार वाली आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच 31 फीट…
गोवंश हत्या का मुख्य फरार आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, मांस खरीदने वाली दो महिलाएं भी सलाखों के पीछे
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के चौकी चिखली थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी नगर में हुई गोवंश की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य फरार आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में चिखली पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। इस ताजा कार्रवाई के बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है। नागपुर से दबोचा गया मुख्य आरोपी पुलिस के…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में गोवंश की हत्या के गंभीर मामले के तूल पकड़ने के बाद रविवार को प्रशासन और नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया। नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गौरी नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए इस मामले के आरोपितों द्वारा संचालित अवैध दुकानों (चिकन-मटन सेंटर) पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी गहमागहमी और तनाव का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए महापौर मधुसूदन यादव खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां विरोध-प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित नागरिकों को समझाइश दी और कानून-व्यवस्था…