
Author: news_sync
राजनांदगांव। नवरात्र पर्व के अवसर पर संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में गरबा नाइट-2026 का आयोजन किया गया। बुधवार शाम पांच बजे से विद्यालय के ऑडिटोरियम प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों और शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। गरबा और डांडिया की धुन पर बच्चों के साथ माता-पिता भी जमकर थिरके। इससे पूरा परिसर उत्सवी माहौल में रंग गया। आयोजन के लिए विद्यालय परिसर को आकर्षक रोशनी, फूलों और पारंपरिक सजावट से सजाया गया था। विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक चनिया-चोली, कुर्ता-पायजामा और पारंपरिक आभूषणों में नजर आए। क्रिस्टल ऑडियो के डीजे पर गरबा और डांडिया की धुन…
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मेगा लाइब्रेरी एवं टेक अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया के मार्गदर्शन में ग्रंथालय एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पुस्तकालय के प्रति रुचि विकसित करना, नियमित अध्ययन की आदत को प्रोत्साहित करना और डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों के…
मां भैरवी धाम खैरा से कल निकलेगी भव्य खप्पर यात्रा : गूंजेंगे माता के जयकारे, कई इलाकों से गुजरेगी यात्रा
राजनांदगांव। आस्था और परंपरा के केंद्र मां भैरवी धाम खैरा से रविवार को एक भव्य खप्पर यात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल है। मां भैरवी की आराधना से जुड़ी यह यात्रा विभिन्न ग्रामीण और शहरी इलाकों से होते हुए गुजरेगी, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठेगा। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, भव्य खप्पर यात्रा कल खैरा धाम से प्रात: प्रारंभ होगी। यह यात्रा निर्धारित रूट के तहत खैरा से चलकर रवेली, कंहारपुरी, लखोली, लखोली नाका और मठपारा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रा का…
राजनांदगांव। ठाकुरटोला स्थित संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय गरबा उत्सव और भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 15 सितंबर को गरबा उत्सव और 16 सितंबर को भजन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मां दुर्गा की आरती और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों और मधुर संगीत के बीच विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव को आकर्षक बना दिया। दूसरे दिन आयोजित भजन कार्यक्रम में भी विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई। दोनों दिन महाविद्यालय…
ओबीसी महासभा ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव। ओबीसी की जातिगत जनगणना किए जाने और जनगणना प्रपत्र में इसके लिए एक पृथक से कॉलम जोड़े जाने की पुरजोर मांग को लेकर महासभा की प्रदेश व राष्ट्रीय इकाई के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन चलाया गया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के तमाम जिलों की तरह राजनांदगांव में भी ओबीसी महासभा के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय में ऊर्जावान और कर्मठ नेताओं के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली गई, जो जी.ई. रोड से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची। यहां अपर कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ओबीसी एकता, आरक्षण और…
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्राओं ने योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। वहीं एनएसएस और एनसीसी की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में छात्राओं को नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा ने कहा कि स्वस्थ,…
छत्तीसगढ़ की सामाजिक एकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, UCC पर भाजपा सरकार पहले जनता को जवाब दे : आफताब आलम
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव आफताब आलम ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे बहुधार्मिक, बहुसांस्कृतिक और आदिवासी परंपराओं से समृद्ध राज्य में बिना व्यापक जनसहमति के समान नागरिक संहिता लागू करने की कोशिश गंभीर सामाजिक असंतोष को जन्म दे सकती है। भाजपा सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर ऐसी क्या जल्दबाजी है, जिसके कारण वह देश और प्रदेश की विविध सामाजिक-सांस्कृतिक परिस्थितियों पर व्यापक चर्चा किए बिना इस संवेदनशील मुद्दे को आगे बढ़ाना चाहती है। आफताब आलम ने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल एक भौगोलिक…
संगठन की मजबूती और जोगी जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प के साथ 24 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय बैठक
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आगामी 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित जोगी बंगला, मुख्यमंत्री निवास के सामने, सिविल लाइन में आयोजित की जाएगी। बैठक को सफल बनाने के लिए गठित संयोजक समिति के सभी सम्माननीय सदस्यों एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, प्रदेशभर में पार्टी का विस्तार करना, आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करना तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना है। इस दौरान पार्टी की भावी कार्ययोजना, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी…
प्रदेश स्तरीय बैठक में राजनांदगांव से शमसुल आलम को विशेष जिम्मेदारी, संगठन की मजबूती पर होगा मंथन
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की आगामी प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक को सफल बनाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बैठक में संगठन विस्तार, आगामी चुनाव की रणनीति और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी द्वारा बैठक के सफल आयोजन के लिए गठित संयोजक समिति के सभी सदस्यों एवं प्रदेश पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। इसी क्रम में राजनांदगांव से शमसुल आलम को विशेष रूप से स्थान दिया जाना संगठन के प्रति उनकी भूमिका…
राजनांदगांव। सन सिटी कॉलोनी में सीनियर सिटीजन युवा वरिष्ठजन संगठन की ओर से स्व. इंदु भूषण ठाकुर की जन्मशताब्दी के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदीप शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाजसेवा और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर चर्चा की। संगठन के राकेश ठाकुर ने बताया कि संस्कारधानी में प्रत्येक रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को मंच प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में प्रदीप शर्मा को समाजसेवा,…