
Author: news_sync
टेड़ेसरा से पटेवा मार्ग चौड़ीकरण : भूमि के क्रय-विक्रय व नामांतरण पर लगा प्रतिबंध हटा, कलेक्टर ने दी राहत
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत टेड़ेसरा से मुड़ीपार-घुमका-कलडबरी-पटेवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य से प्रभावित ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) संभाग राजनांदगांव से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर इस मार्ग से प्रभावित गांवों की भूमि पर लगाए गए अंतरण, बटांकन, व्यपवर्तन तथा क्रय-विक्रय के प्रतिबंध को शिथिल (हटा) कर दिया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार के बजट में शामिल टेड़ेसरा से पटेवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की जमीनों की खरीद-बिक्री व नामांतरण पर रोक लगा दी गई थी।…
डोंगरगांव के पुराने विश्राम गृह में चलेगा पीडब्ल्यूडी का दफ्तर, सचिव मुकेश बंसल ने दिए 15 से 20 दिनों में मरम्मत के निर्देश
राजनांदगांव। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गुरुवार को डोंगरगांव स्थित पुराने विश्राम गृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भवन और परिसर की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि इस पुराने विश्राम गृह भवन का उपयोग अब पीडब्ल्यूडी के कार्यालय के रूप में किया जाए, ताकि शासकीय परिसरों का बेहतर और सदुपयोग सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान सचिव श्री बंसल ने परिसर में स्थित अन्य भवनों की भी जानकारी ली। उन्होंने उपयोग योग्य भवनों की जरूरी मरम्मत करवाकर उन्हें दफ्तर और भंडारण कक्ष (स्टोर रूम) के रूप में इस्तेमाल करने को कहा।…
राजनांदगांव। राजनांदगांव नगर निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 गौरी नगर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माण पर आखिरकार प्रशासन का बुलडोजर चल गया। निगम द्वारा जारी नोटिस के बाद भी जवाब न मिलने पर गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम के अमले ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को पूरी तरह ढहा दिया। यह कार्रवाई अवैध कारोबार और जनआक्रोश को देखते हुए की गई है। पुलिस जांच में सामने आया था अतिक्रमण का मामला कुछ दिन पहले गौरी नगर में अवैध कारोबार की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की थी। जांच के…
दीपावली पर सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में लगेंगी फटाका दुकानें : 29 अक्टूबर तक करें आवेदन, उसी दिन निकलेगी लॉटरी
राजनांदगांव। दीपावली पर्व पर शहर में पटाखों की बिक्री के लिए इस बार सर्वेश्वरदास उच्चतर माध्यमिक शाला मैदान में दुकानें लगाई जाएंगी। नगर निगम ने इसके लिए लाइसेंसधारी पटाखा व्यवसायियों से आवेदन और अस्थाई भूखंड शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित की है। शुल्क जमा करने वाले व्यवसायियों को उसी दिन लॉटरी पद्धति से अस्थाई भूखंडों का आबंटन किया जाएगा। निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने जानकारी दी कि लाइसेंसधारी व्यापारी 29 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे तक अपना वर्तमान नवीनीकृत लाइसेंस (वर्ष 2026-27) की स्व-प्रमाणित प्रतिलिपि और छत्तीसगढ़ वस्तु व सेवाकर अधिनियम 2017 की धारा 24…
गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें अर्जुनी कॉलेज भवन का काम : मुकेश बंसल
राजनांदगांव। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गुरुवार को डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में निर्माणाधीन नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी को कड़े निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए इसे निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए। सचिव श्री बंसल ने महाविद्यालय परिसर की लगभग 10 एकड़ भूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए इसका विधिवत सीमांकन कराने और चारों ओर पिलर (सीमा-चिन्ह) स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ…
दिसंबर तक पूरे करें पुराने निर्माण कार्य, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैक-लिस्ट : मुकेश बंसल
राजनांदगांव। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गुरुवार को न्यू सर्किट हाउस राजनांदगांव में विभाग के तहत संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में स्वीकृत, निर्माणाधीन और लंबित सड़कों, पुल-पुलियों व भवन निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सचिव ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के कारण रुके हुए कार्यों को तत्काल शुरू कराया जाए और पुराने व लंबित निर्माण कार्यों को आगामी दिसंबर माह तक हर हाल में पूरा किया जाए। सचिव श्री बंसल ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा…
राजगामी संपदा न्यास की करोड़ों की भूमि के अवैध हस्तांतरण की निष्पक्ष जाँच और लीज निरस्त करने की माँग
राजनांदगांव। राजगामी संपदा की भूमि पर लगातार हो रहे अवैध कब्जों और अन्य संस्थाओं को किए गए गैर-कानूनी हस्तांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने गुरुवार को राजगामी संपदा न्यास की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा साहू महोदया से भेंट कर मामले से जुड़े पक्के दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। उन्होंने अवैध रूप से हस्तांतरित की गई भूमि की लीज तत्काल निरस्त कर उसे पुनः राजगामी संपदा न्यास के पूर्ण आधिपत्य में लेने की माँग की है। क्या है पूरा मामला? श्री पॉल ने दस्तावेजों के हवाले से बताया कि तत्कालीन…
सीईओ जिला पंचायत ने ली समय-सीमा की बैठक : धान खरीदी, डिजिटल क्रॉप सर्वे और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर सख्त निर्देश
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। सीईओ ने आगामी धान खरीदी की तैयारियों, डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति तथा पीएम सूर्यघर योजना समेत जनशिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया। धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का रखा जाए ध्यान आगामी धान खरीदी सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीईओ श्री अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक…
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्राम सुंदरा में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लिया जायजा
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा का दौरा कर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत हितग्राही श्रीमती पूर्णिमा निषाद के घर पहुंचकर स्थापित सोलर पैनल का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। कलेक्टर ने हितग्राही से आत्मीय चर्चा कर योजना से मिलने वाले लाभ और बिजली बिल में हो रही बचत के संबंध में पूरी जानकारी ली। हितग्राही श्रीमती पूर्णिमा निषाद ने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने इस योजना के अंतर्गत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मंगलवार सुबह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खसरों के भौतिक सत्यापन, पॉलिगन निर्माण, सिंथेटिक ट्रैक के कार्यों का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद श्रमिकों व ग्रामीणों से रूबरू होकर योजनाओं के फीडबैक लिए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों और सर्वे में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। ग्राम सुंदरा प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने खसरों के भौतिक सत्यापन एवं पॉलिगन निर्माण के वास्ते चल रहे सर्वे कार्य की…