
Author: news_sync
डोंगरगढ़। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (DRUCC) में डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती को सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव क्षेत्र के नागरिकों तथा उनके मित्र मंडल में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. चक्रवर्ती के मनोनयन को क्षेत्र की रेल समस्याओं को रेलवे प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाने और यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम अवसर के रूप में देखा जा रहा है। राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडे की…
छुरिया में राजमिस्त्री संघ की विशाल पदयात्रा से गूंजा श्रमिकों के हक का मुद्दा, सात सूत्रीय मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित
राजनांदगांव। श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और कल्याण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश ठेकेदार राजमिस्त्री मजदूर कल्याण संघ एवं राजमिस्त्री संघ की ओर से शुक्रवार को राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड में विशाल शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई। जनपद पंचायत से बाजार चौक तक निकली इस पदयात्रा में प्रदेशभर के पदाधिकारियों और श्रमिक प्रतिनिधियों की भागीदारी ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया। निर्माण श्रमिकों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर निकली इस पदयात्रा की गूंज प्रदेश सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। पदयात्रा के दौरान संघ के…
गंडई-पंडरिया। दशहरा मेले में हुए मामूली विवाद की रंजिश में एक युवक के साथ दुकान में घुसकर की गई गंभीर मारपीट की घटना ने गुरुवार को उग्र रूप ले लिया। पीड़ित युवक के समर्थन में उतरे संड़ी गांव के ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नर्मदा मुख्य मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे तीन घंटे तक चक्काजाम कर दिया। इससे राजनांदगांव, कवर्धा और साल्हेवारा की ओर जाने वाले तीनों प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को अंततः लाठी लहराकर भीड़ को खदेड़ना पड़ा, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका। दशहरा…
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान का आगाज किया गया है। इस अभियान के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जन जागरण तथा विपक्ष की कथित नकारात्मक राजनीति को उजागर करने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के संचालन के लिए जिला स्तर पर सात आयामों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख को जिला टोली का संयोजक बनाया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा जंतर-मंतर सहित दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर भीड़तंत्र…
निगम की बड़ी कार्रवाई : ग्रामीण क्षेत्र से शहर में लाकर छोड़े जा रहे थे 50 मवेशी, पकड़ाया तो लगा 7700 रुपए जुर्माना
राजनांदगांव। सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम का मवेशी धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में राजनांदगांव में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ग्राम सिंघोला की ओर से लगभग 50 मवेशियों को ट्रक या अन्य माध्यमों से शहर में लाकर छोड़ने की साजिश रची जा रही थी। मुस्तैद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि की सूचना पर निगम आयुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मवेशियों को पकड़ लिया और संबंधितों से 7 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूल किया। हल्दी के पास पकड़े गए मवेशी प्राप्त जानकारी के अनुसार,…
राजनांदगांव। दीपावली पर बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में शहर की सड़कों पर जाम न लगे और लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह मिल सके, इसके लिए नगर निगम ने अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने की तैयारी की है। व्यापारियों के सुझाव पर शहर के 8 स्थानों का चयन किया गया है। निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने इन स्थलों पर व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में दीपावली के दौरान यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा…
नशामुक्त युवा ही सशक्त और स्वस्थ समाज की आधारशिला : शासकीय शिवनाथ विज्ञान कॉलेज में आयोजित हुई पड़ोस युवा संसद
राजनांदगांव। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई। ‘माय भारत राजनांदगांव’ द्वारा शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सहयोग से कॉलेज परिसर में ‘नशा मुक्त युवा’ विषय पर ‘पड़ोस युवा संसद’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक नशामुक्त और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। विशेषज्ञों ने बताए नशे के गंभीर दुष्परिणाम कार्यक्रम में मुख्य रूप से शासकीय…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी उम्मीद की किरण, 13 सुरक्षा गार्डों को मिला 2.91 लाख रुपए का बकाया वेतन
राजनांदगांव। मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्रमिकों के लिए समय पर वेतन मिलना सबसे बड़ी जरूरत होती है। ऐसे में यदि मेहनत की कमाई ही रुक जाए, तो घर की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो जाता है। राजनांदगांव जिले के 13 सुरक्षा गार्डों के लिए ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076’ एक बड़ी उम्मीद की किरण साबित हुई है। श्रम विभाग की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से इन सुरक्षा गार्डों को कुल 2 लाख 91 हजार 754 रुपए का बकाया वेतन मिल गया है, जिससे श्रमिकों और उनके परिवारों को भारी आर्थिक राहत मिली है। वेतन न मिलने पर…
राजनांदगांव। जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में थाना लालबाग पुलिस ने अपने क्षेत्रांतर्गत सक्रिय निगरानी और गुंडा बदमाशों को थाने में तलब किया। पुलिस अधिकारियों ने इन सभी बदमाशों को आपराधिक गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहने और समाज में लोक शांति बनाए रखने की सख्त समझाइश दी है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में यह विशेष कार्रवाई…
राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में आपसी कलह और पारिवारिक विवाद का एक बेहद खौफनाक अंत सामने आया है। छोटी-छोटी बातों पर आए दिन होने वाले झगड़ों से तंग आकर एक पति ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली। आरोपी ने पत्नी को घूमने के बहाने मोहारा नदी के पास ले जाकर शिवनाथ नदी के गहरे पानी में धक्का दे दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय के आदेश पर उसे जिला जेल दाखिल कर दिया गया है। साले के घर जाकर…