
Author: news_sync
स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज : कलेक्टर ने देखा निर्माण कार्य, मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव। शहर की बहुप्रतीक्षित यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने स्टेशनपारा निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज कार्य की गति बढ़ा दी है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सोमवार को निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अंडरब्रिज के बॉक्स पुशिंग कार्य, आंतरिक निर्माण तथा एप्रोच रोड की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। पैरेलल चलेगा बॉक्स पुशिंग और…
राजनांदगांव। संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और आरक्षण व्यवस्था की रक्षा की मांग को लेकर शहर में आरक्षण बचाओ रैली 2.0 का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के जेन-जी युवा वर्ग के आह्वान पर आयोजित रैली में राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, खैरागढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार रैली में लगभग पांच हजार लोगों ने भाग लिया। इस दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण, शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय मांगों का…
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता खुबचंद पारख ने भाजपा कार्यालय में जिला टोली की बैठक ली। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की उपस्थिति में अभियान के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा 5 नवंबर तक सात आयामों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने, संगठन के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। जिला संयोजक खुबचंद…
राजनांदगांव में कृषि विभाग की तकनीकी कार्यशाला रबी सीजन में फसल विविधीकरण और अनुबंध खेती पर जोर
राजनांदगांव। जिले में रबी वर्ष 2026 के दौरान द्वि-फसलीय क्षेत्र को बढ़ावा देने, वैकल्पिक फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने और फसल विविधीकरण के जरिए किसानों की आय में इजाफा करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की ओर से एक विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन, सहकारिता विभाग और कई निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों और मैदानी अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यशाला का मुख्य फोकस कम लागत में अधिक उत्पादन, उपलब्ध सिंचाई जल का समुचित उपयोग और फसल चक्र में बदलाव…
राष्ट्रहित में बने राष्ट्र रक्षा कानून, देश विरोधी गतिविधियों पर हो कड़ी कार्रवाई : सुनील सेन
राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री सुनील सेन ने जम्मू-कश्मीर के नेता फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान को लेकर दिए गए कथित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के विरुद्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कानून बनाए जाएं तथा ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। सुनील सेन ने कहा कि भारत में रहकर देश के दुश्मन माने जाने वाले पाकिस्तान के प्रति भरोसा जताने वाले नेताओं के बयानों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने फारूक अब्दुल्ला के बयान…
शस्त्र पूजन से सामाजिक एकजुटता का संदेश, अब ईडब्ल्यूएस और यूजीसी के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी
राजनांदगांव। चिखली स्थित राजपूत भवन में शस्त्र पूजन के आयोजन के साथ राजपूत समाज ने परंपरा, स्वाभिमान और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। इसी आयोजन में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षण (ईडब्ल्यूएस) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति सामने आई। श्री राजपूत क्षत्रिय महासभा रहटादाह, पंजीयन क्रमांक 1282, उप समिति राजनांदगांव और श्री राजपूत करणी सेना के संयुक्त रूप से आंदोलन करने की अपील के साथ जिले में आने वाले दिनों में बड़े विरोध प्रदर्शन के संकेत दिए गए। समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले राजपूत परंपरा के…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के प्रभारी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर 26 अक्टूबर, सोमवार को राजनांदगांव पहुंचेंगे। उनके प्रवास के दौरान दोपहर 2:30 बजे रायपुर नाका स्थित प्रेस क्लब भवन में पत्रकारवार्ता होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे सतनाम भवन में शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर और ग्रामीण जिला कांग्रेस प्रभारी कुंवर निषाद भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में अभियान की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी दिनों में इसे और प्रभावी…
गांव और समाज के विकास में महिला समूहों, युवा मंडलों एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी जरूरी : डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू
रायपुर। अल्वा फाउंडेशन के चेयरमेन डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने अवार्ड से सम्मानित होने के अवसर पर कहा कि गांव और समाज के समग्र विकास के लिए महिला समूहों, युवा मंडलों, संघों, मंचों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को आगे आकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेगा, तभी गांवों में सकारात्मक बदलाव आएगा और समाज सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेगा। डॉ. साहू ने कहा कि महिला समूहों में सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाने की अपार क्षमता है। वहीं, युवा मंडल गांवों में जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण…
राजनांदगांव। बोरतलाव थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरखारकला में जमीन पर अरहर बोने को लेकर पड़ोसी से विवाद करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति भंग होने और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धाराओं के तहत कार्रवाई कर प्रकरण अनुविभागीय दंडाधिकारी, डोंगरगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को ग्राम पीपरखारकला निवासी नाजुकराम (52), पिता स्वर्गीय परसराम, का अपनी पड़ोसी फुलेश्वरी बाई से जमीन पर अरहर बोने को लेकर विवाद हो रहा था। नाजुकराम का…
महापौर ने ली निगम, पुलिस व खाद्य विभाग की संयुक्त बैठक : मांस दुकानों व होटलों की जांच के लिए बनी रणनीति, शाम को टीम ने दी दबिश
राजनांदगांव। शहर में अतिक्रमण कर और अवैध रूप से मांस का व्यवसाय करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम, पुलिस और खाद्य विभाग ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नगर निगम, पुलिस, खाद्य एवं खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर अवैध मांस विक्रेताओं, होटलों और ठेलों में लाइसेंस, स्वच्छता तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए सख्त निर्देश दिए। गौरी नगर की घटना के बाद प्रशासन सख्त बैठक में महापौर श्री यादव ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व गौरी नगर में अवैध…