
Author: news_sync
राजनांदगांव। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को लालबाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में छिपा हुआ था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। मामले की जानकारी के अनुसार, गत 5 सितंबर 2026 को पीड़िता के दादा ने लालबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पोती को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। महाराष्ट्र में छिपा था…
आईजी ने ली पुलिस अधिकारियों की मैराथन बैठक, विवेचना में लापरवाही बरतने वालों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
राजनांदगांव। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रेंज राजनांदगांव श्री अजय कुमार यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज के सभी जिलों के नगर पुलिस अधीक्षकों (CSP) और पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों (SDOP) की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में अनुभागवार लंबित अपराधों, चालानों, मर्ग, गुम इंसान, शिकायती आवेदनों और विभिन्न प्रशासनिक व विभागीय कार्यों की एजेंडावार विस्तृत समीक्षा की गई। आईजी श्री यादव ने पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विवेचना (जांच) की गुणवत्ता में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि पुलिस कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जाए। साथ…
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के तहत आज जिला भाजपा कार्यालय, राजनांदगांव में अभियान के प्रभारी खूबचंद पारख ने सभी आयामों के प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में अभियान की आवश्यकता, उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिलेभर में अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई तथा पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक को संबोधित करते हुए अभियान प्रभारी खूबचंद पारख ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च होती है और लोकतांत्रिक…
बिरयानी सेंटरों में जांच की कार्रवाई जारी, संयुक्त टीम ने नंदई रोड के बिरयानी सेंटरों की जांच कर 3 सिलेंडर किए जब्त
राजनांदगांव। अतिक्रमण कर एवं अवैध रूप से मांस-मटन का विक्रय करने वालों के विरुद्ध नगर निगम, खाद्य तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार शाम नंदई रोड स्थित बिरयानी सेंटरों में टीम ने दबिश देकर जांच की और घरेलू सिलेंडरों की जब्ती बनाई। वहीं सुबह महापौर मधुसूदन यादव ने नंदई वार्ड भ्रमण के दौरान मटन मार्केट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मटन मार्केट में लगेगा इंसिनेरेटर सिस्टम महापौर मधुसूदन यादव ने सुबह निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम एवं निगम अधिकारियों के साथ नंदई क्षेत्र में…
आसिफ अली के संघर्ष का दिखा असर : अंडरब्रिज का अधूरा निर्माण कार्य शुरू, जनता में खुशी की लहर
राजनांदगांव। पटरीपार क्षेत्र के हजारों नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। कांग्रेस नेता आसिफ अली के निरंतर धरना-प्रदर्शन, मांग और रेलवे प्रशासन पर लगातार बनाए गए दबाव के बाद अंडरब्रिज का अधूरा निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। वर्षों से इस कार्य के पूरा होने का इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों में इससे हर्ष और प्रसन्नता का माहौल है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता आसिफ अली ने अंडरब्रिज निर्माण को लेकर 29 जनवरी और 16 अप्रैल को रेलवे प्रशासन के समक्ष लगातार आवाज उठाई तथा धरना-प्रदर्शन कर कार्य…
राजनांदगांव। बच्चों की बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों के साथ पालकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। पालकों को नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई की जानकारी लेनी चाहिए और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान का प्रयास करना चाहिए। यह बात शिक्षाविद् एवं जनकल्याण सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी में आयोजित शिक्षक-पालक मेगा बैठक में कही। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, त्रैमासिक परीक्षा परिणाम और पालकों की सहभागिता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य सविता अवस्थी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरोत्तमदास…
राजनांदगांव। किशोरियों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के 12 स्कूलों में विशेष अभियान चलाया गया। प्रोजेक्ट निरामया नव्या 2025-26 के तहत आयोजित शिविरों में 1500 से अधिक छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव, एचपीवी टीकाकरण, माहवारी स्वास्थ्य और एनीमिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी दी गई। इस दौरान 250 किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरत के अनुसार आयरन, कैल्शियम और विटामिन की दवाइयां वितरित की गईं। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से यह अभियान 22 जुलाई से…
राजस्व पटवारियों की हड़ताल को अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन का समर्थन, पीवी एप हटाने और सीधी भर्ती रोकने की उठी मांग
राजनांदगांव। पीवी एप की अनिवार्यता खत्म करने और राजस्व निरीक्षक (आरआई) के पदों पर पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी है। अब छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन भी उनके समर्थन में उतर आया है। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पहुंचकर पटवारियों की मांगों को जायज बताया। साथ ही आरआई पदों पर सीधी भर्ती बंद करने और पटवारियों को पदोन्नति देने की मांग उठाई। फेडरेशन के जिला संयोजक सतीश ब्यौहारे और जिला महासचिव पीआर झाड़े ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीवी एप को पर्याप्त तकनीकी तैयारी के बिना लागू किया गया है। एप में…
राजनांदगांव। बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण, उनके कानूनी अधिकारों और ऑनलाइन खतरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में सोमवार को सुरक्षित बचपन अभियान की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत विद्यालयों में विशेष विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता के निर्देशन में अभियान का प्रथम चरण 26 से 31 अक्टूबर तक संचालित होगा। अभियान के तहत 26 अक्टूबर को ठाकुर प्यारे लाल सिंह उच्चतर…
राजनांदगांव। नगर निगम में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 की शुरुआत हुई। इस अवसर पर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। शासन के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ कार्यप्रणाली में ईमानदारी और पारदर्शिता को प्रोत्साहित करना है। शपथ के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने माना कि भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में प्रमुख बाधा है। इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार, नागरिकों और निजी क्षेत्र सहित सभी…