
Author: news_sync
नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती जारी, कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ली एनसीओआरडी की बैठक
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) की जिला स्तरीय बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की रोकथाम और ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत चल रही गतिविधियों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में नशीले पदार्थों के अवैध विक्रय और तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। अक्टूबर माह में की गई बड़ी कार्रवाई बैठक में जानकारी दी गई कि अक्टूबर 2026 के दौरान मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान…
रायगढ़। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में व्यवसायी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम 31 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10 बजे रायगढ़ के सिंदूर पार्क में आयोजित किया जाएगा। व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पप्पू यादव ने प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और व्यापारियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। पप्पू यादव ने कहा कि कार्यक्रम में व्यवसायी प्रकोष्ठ के साथी एकजुट होकर अपनी सहभागिता निभाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनहित के मुद्दों के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना सभी का दायित्व है।…
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश साहू ने की तत्काल मुआवजे की मांग
राजनांदगांव। चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से जिले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि से धान की फसल को नुकसान पहुंचने का दावा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला सचिव ओमप्रकाश साहू ने प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खेतों में खड़ी पकी फसल गिरने के साथ कटाई के बाद रखी गई धान की उपज भी बारिश से प्रभावित हुई है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता ओमप्रकाश साहू ने प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर खेतों में…
लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए 1 नवंबर की दिल्ली महारैली में शामिल होंगे विशु अजमानी
राजनांदगांव। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र, संविधान एवं मताधिकार की रक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विशाल महारैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव विशु अजमानी अपने साथियों के साथ शामिल होंगे। अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमीन मेमन एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले किसानों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आम आदमी पार्टी के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष भूपेश तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कृषि मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी ने धान का समर्थन मूल्य 3358 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की बकाया राशि 150 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान करने, गिरदावरी में पारदर्शिता बरतने तथा धान खरीदी…
राजनांदगांव। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शहर के गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में गणेश एवं दुर्गा उत्सव समितियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन महाराज विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए समाज में एकता, समरसता और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया। समारोह में गणेश उत्सव और दुर्गा उत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली समितियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि उत्सव समितियां धार्मिक आयोजनों के साथ समाज को…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले की बास्केटबॉल (महिला) टीम ने शानदार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। शासकीय गजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटापारा में 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में राजनांदगांव की टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए बलौदा बाजार को 26-13 और कांकेर जिले को एकतरफा मुकाबले में 32-2 अंकों से करारी शिकस्त दी। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने पिछले वर्ष की विजेता सरगुजा जिले की टीम…
राजनांदगांव। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली महारैली में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी, राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष विपिन यादव आज गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर आयोजित इस महारैली में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं जिले के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भी विभिन्न साधनों से दिल्ली पहुँचकर अपनी भागीदारी निभाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा जारी बयान में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि यह महारैली संविधान, लोकतंत्र और आम मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा के…
नवीन और शमशुल के नेतृत्व में रायपुर में गूंजा स्वच्छता का मुद्दा, झाड़ू थामकर नगर निगम पर बोला धावा
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश संयोजक नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में आज राजधानी रायपुर की बदहाल सफाई व्यवस्था के विरोध में नगर निगम रायपुर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान बरसते पानी में भी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। प्रदेश संयोजक नवीन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी रायपुर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कई इलाकों…
जूते-चप्पलों की दुकान की आड़ में बेच रहा था अवैध शराब, 145 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में थाना लालबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूते-चप्पलों की दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है। जूते-चप्पलों की दुकान में चल रहा था अवैध कारोबार थाना…