
Author: news_sync
राजनांदगांव। भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का व्यक्तित्व दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। देश की आजादी के आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वतंत्रता के बाद 562 से अधिक रियासतों का एकीकरण…
म्युनिसिपल स्कूल मैदान में लगेंगी फटाके की दुकानें, लॉटरी से हुए 92 अस्थायी भूखंड आवंटित
राजनांदगांव। दीपावली के मद्देनजर राजनांदगांव नगर निगम द्वारा फटाका व्यवसायियों के लिए बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देशानुसार निगम सभागृह में लॉटरी पद्धति के माध्यम से 92 लाइसेंसी फटाका व्यवसायियों को अस्थायी भूखंडों का आबंटन किया गया। इस आबंटन प्रक्रिया से नगर निगम को कुल 4 लाख 46 हजार 200 रुपए की राजस्व आय प्राप्त हुई है। इस वर्ष शहर में फटाका दुकानें म्युनिसिपल स्कूल मैदान में लगाई जाएंगी। आयुक्त की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से हुई लॉटरी निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम की उपस्थिति में इच्छुक लाइसेंसी फटाका व्यवसायियों के बीच लॉटरी निकालकर…
राजनांदगांव। नगर निगम में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत तीन कर्मचारियों को राजस्व उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने 30 अक्टूबर को अपने कक्ष में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा और विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य राजेश जैन रानू की उपस्थिति में पदोन्नति आदेश पत्र सौंपे। पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों में सुदेश राय, प्रेमलाल देवांगन और अशोक चौबे शामिल हैं। आयुक्त मरकाम ने कहा कि नियमानुसार पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जा रहा है। अन्य कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए…
2 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव करेंगे शिरकत
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2 नवंबर 2026 को राजनांदगांव के गौरव पथ स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री संतोष पाण्डेय द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति इस राज्योत्सव में…
राजनांदगांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी में अंतरराष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता, बाल संरक्षण कानून और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति नागवंशी ने विद्यार्थियों से संवाद कर पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों को समझाया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति नागवंशी ने कहा कि न्याय पाने का अधिकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति को है। आर्थिक स्थिति या कानूनी जानकारी की कमी किसी के न्याय प्राप्त करने में बाधा…
रायपुर. राज्य निर्माण के 26 बरस पूरे होने के पूर्व बधाई का सिलसिला चल पडा़ है. राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को अपनी बधाई प्रेषित की है. अपने बधाई सँदेश में तोमर ने कहा है कि नक्सलवाद के खत्म होने से सँभवतः अब छत्तीसगढ़ पहले से ज्यादा गति से प्रगति पथ पर दौड़ेगा. छत्तीसगढ़ बनने के बाद के शुरुआती वर्षों में नक्सली समस्या राज्य में व्यापक तौर पर थी. हाल के एक दो बरसों के भीतर नक्सलवाद पर तकरीबन काबू पा लिया गया है. राज्य और केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले…
भीम आर्मी के संगठन मंत्री इमानवेल सिंह को निजी तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करने एवं अवैध वसूली के प्रयास का आरोप, SP से निष्पक्ष जांच की मांग
राजनांदगांव। भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला राजनांदगांव के संगठन मंत्री इमानवेल सिंह को कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से व्यक्तिगत रूप से, सोशल मीडिया एवं डाकघर के माध्यम से उनकी निजी तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करने तथा अवैध वसूली करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मुकेश शेंडे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा इसमें संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों मनोज कडउ, प्रशांत योले और उसकी पत्नी…
भीम आर्मी के संगठन मंत्री इमैनुएल सिंह को निजी तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करने एवं अवैध वसूली के प्रयास का आरोप, SP से निष्पक्ष जांच की मांग
राजनांदगांव। भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला राजनांदगांव के संगठन मंत्री इमैनुएल सिंह को कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से व्यक्तिगत रूप से, सोशल मीडिया एवं डाकघर के माध्यम से उनकी निजी तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करने तथा अवैध वसूली करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मुकेश शेंडे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा इसमें संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों मनोज कडउ, प्रशांत योले और उसकी पत्नी…
संस्कार सिटी कॉलेज में दीपावली उत्सव, रंगोली और दीया सजाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
राजनांदगांव। ठाकुरटोला स्थित संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली, तोरण निर्माण, दीया सजाओ और बिना आग के व्यंजन बनाने जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने रंगों,…
छुरिया में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान का कहर : खेतों में बिछी पककर तैयार धान की फसल, किसानों पर टूटी दोहरी मार
छुरिया। बेमौसम बारिश और तेज आंधी-तूफान ने छुरिया क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में पानी भर गया है। धान कटाई के मुहाने पर खड़े किसानों के लिए यह बारिश दोहरी मार बनकर आई है। कई जगहों पर पककर तैयार खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है, तो वहीं कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल पानी में डूब गई है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। किसानों का दर्द: अंकुरित होने का डर और उत्पादन में गिरावट की…