Author: news_sync

राजनांदगांव। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के उपलक्ष्य में गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) से प्रसारित एकता दिवस परेड को राजनांदगांव जिला पुलिस द्वारा गरिमामय ढंग से देखा गया। पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थानों और चौकियों में परेड के सीधे प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) की विशेष व्यवस्था की गई थी। आईजी और एसपी की मौजूदगी में देखा गया प्रसारण पुलिस लाइन राजनांदगांव में आयोजित मुख्य लाइव प्रसारण कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक (राजनांदगांव रेंज) अजय यादव, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व श्रीमती मंजुलता बाज, नगर…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 2 नवंबर को जिला मुख्यालय राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कला एवं परंपराओं को समर्पित इस गरिमामय समारोह में लोकप्रिय लोकगायक निलेश जोगी अपनी सुमधुर गायन प्रस्तुति से समां बांधेंगे। लोकगायक निलेश जोगी की प्रस्तुति होगी मुख्य आकर्षण आयोजन में छत्तीसगढ़ी माटी की महक से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। लोकगायक निलेश जोगी पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोकगीतों, भक्तिमय जसगीतों और कालजयी पुराने लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे। उनके गीतों के माध्यम से दर्शकों…

Read More

राजनांदगांव। भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत रविवार को शहर में पदयात्रा निकाली गई। स्टेट हाई स्कूल परिसर से शुरू हुई पदयात्रा मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन और भारत माता चौक होते हुए गंज चौक पहुंची। यहां रैली सभा में बदल गई। पदयात्रा में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने हिंसा और तोड़फोड़ के विरोध तथा लोकतंत्र के सम्मान में नारे लगाए। गंज चौक में हुई सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, महापौर मधुसूदन यादव और अभियान के जिला संयोजक खूबचंद…

Read More

राजनांदगांव। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रूपी नौटंकी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाएं की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है, जिस प्रकार से निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली एक व्यक्ति विशेष के अधिनायक वाद के चलते कलंकित हुई है, वास्तविक वोटरों के नाम कटने से अराजकता निर्मित हो गई है, उसे हटाने के लिए कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट बचाओ देश बचाओ के उद्देश्य से रामलीला मैदान पर विशाल जनसमूह के साथ एकत्रित होकर आवाज बुलंद…

Read More

रायपुर। प्रदेश के हजारों राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। संघ ने खास तौर पर दीपावली से पहले 33 दिन की हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान का आदेश जारी करने की मांग की है। संघ का कहना है कि इससे हजारों कर्मचारियों को त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिल सकेगी। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे और प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने 30 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा है। इसमें 13 जून 2026 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में…

Read More

राजनांदगांव। पुश्तैनी मकान के निर्माण और पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान एक पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। परिवार के आवेदक गोविंद कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपकर अपने पुश्तैनी मकान के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने और परिवार को संकट से उबारने की मांग की है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि परिवार के पुश्तैनी मकान और उससे जुड़े अधिकारों को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस विवाद के चलते परिवार को अपने पुराने मकान का जीर्णोद्धार और आवश्यक निर्माण कार्य कराने में भारी…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के रोमांचक और संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को मात दी और खिताबी मुकाबले की और कदम बढ़ाए। पहला सेमीफाइनल: संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने न्यायधानी नाइट्स को दी शिकस्त दिन के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और अंक तालिका में शीर्ष पर रही न्यायधानी नाइट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शुरुआती क्वार्टर से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए गोल…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले की चौकी चिखली पुलिस ने सत्यजीत देशमुख (पप्पू) हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महीनों तक तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीछा करते हुए जीजा-साला की इस जोड़ी को रायपुर से धरदबोचा। आरोपियों के खिलाफ पूर्व से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह था पूरा मामला प्रार्थी ने गत 17 अगस्त 2026 को चौकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त की रात प्रफुल्ल साहू, मुकेश साहू, बबलू साहू उर्फ बल्ला और एक विधि से संघर्षरत…

Read More

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत आज रविवार को राजनांदगांव में एक विशाल जनजागरण पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य विपक्ष की कथित अराजकता फैलाने की राजनीति, भ्रामक प्रचार और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता में भ्रम पैदा करने के प्रयासों का पर्दाफाश करना है। भाजपा जिला टोली खूबचंद पारख के नेतृत्व में राजेंद्र गोलछा, सौरभ कोठारी, तरुण लहरवानी, एमडी ठाकुर, रमन डोंगरे और रविंद्र वैष्णव जैसे विभिन्न सात आयामों के जरिए इस अभियान को लेकर लगातार सक्रिय बनी हुई है। महावीर चौक से शुरू होकर गंज चौक पर…

Read More

राजनांदगांव। शहर के पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संवाद, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की महती भूमिका पर प्रकाश डाला। तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएं युवा : मधुसूदन यादव महापौर श्री मधुसूदन यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का जनादेश, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान और कानून का शासन है। उन्होंने कहा…

Read More