
Author: news_sync
इलाज के दौरान 28 वर्षीय महिला की मौत पर परिजनों का आक्रोश, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
राजनांदगांव। एक मां ने अपनी 28 वर्षीय बेटी को खो दिया, तो दूसरी ओर एक पति अपनी पत्नी की मौत से टूट गया। परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इलाज के दौरान ऐसा क्या हुआ कि एक सामान्य बीमारी और खून की कमी से जूझ रही महिला की जान चली गई? न्याय की आस लेकर ग्राम पारसबोड़ के करीब 60 से 70 ग्रामीणों के साथ पीड़ित परिवार मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचा और कलेक्टर जितेंद्र यादव के समक्ष अपनी व्यथा रखते हुए पारख नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला ग्राम पारसाबोड़ निवासी श्रीमती…
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव ने किया विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहर के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में राज्योत्सव 2026 का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया है। इस गरिमामयी अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक स्टॉलों और प्रदर्शनियों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। मंत्री ने न केवल स्टॉलों का जायजा लिया, बल्कि मौके पर ही स्वास्थ्य जांच कराकर और हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ वितरित कर अनूठी मिसाल पेश की। मंत्री ने स्टॉल पर कराया ब्लड टेस्ट, बांटे चेक और लाइसेंस राज्योत्सव परिसर में पहुंचे…
सफाई निरीक्षण पर निकले निगम आयुक्त मरकाम, दिए निर्देश, दीपावली पर शहर में चकाचक रखें सफाई व्यवस्था
राजनांदगांव। दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार सुबह नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने शहर के भीतरी एवं बाहरी क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और सफाई दरोगाओं को निर्धारित समय तक पूरे शहर में मुस्तैदी से सफाई कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से भी शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। दोपहर 1 बजे तक संपूर्ण सफाई करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देश का पहला शत-प्रतिशत सौर गांव बनने का गौरव हासिल करने वाले राजनांदगांव जिले के ग्राम खैरा की सफलता का डंका चारों ओर बज रहा है। इसी क्रम में राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री हर्ष कुमार मेश्राम ने रविवार को खैरा गांव का दौरा कर इस अनूठी सौर क्रांति का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गांव के सभी घरों की छतों पर स्थापित रूफटॉप सोलर सिस्टम का निरीक्षण किया और योजना के क्रियान्वयन, सौर ऊर्जा उत्पादन तथा ग्रामीणों को मिल रहे फायदों की जानकारी ली। इस अवसर पर…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के उद्घाटन सत्र का खिताब मैनपाट टाइटंस ने अपने नाम किया। रविवार, 1 नवंबर को रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से पराजित किया। रोमांचक मुकाबले में मैनपाट की ओर से अभिषेक यादव, प्रहलाद राजभर और मोहित नायक ने गोल किए। मोहित नायक ने दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबला केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री एवं…
अपोलो और संस्कार सिटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय रिसर्च कॉन्क्लेव आयोजित
राजनांदगांव। अपोलो कॉलेज, अंजोरा दुर्ग एवं संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में 31 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय रिसर्च कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय ‘स्ट्रेंथनिंग एजुकेशन रिसर्च : फ्रॉम आइडियाज टू एविडेंस’ अर्थात ‘शैक्षिक अनुसंधान को सुदृढ़ बनाना : विचार से प्रमाण तक’ रखा गया। कॉन्क्लेव का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान की गुणवत्ता को बढ़ावा देना, शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों को नवीन शोध पद्धतियों से परिचित कराना तथा विचारों को परिणाम आधारित निष्कर्षों में बदलने के लिए प्रेरित करना था। संगोष्ठी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने शोध के विभिन्न पहलुओं पर…
सोमनी के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न, एसआईआर को लेकर युवाओं को किया गया जागरूक
राजनांदगांव। ग्राम सोमनी स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में एक भव्य युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर ने की। इस दौरान लोकतंत्र की मजबूती और मतदाता सूची के शुद्धिकरण में युवाओं की भूमिका को लेकर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत-अभिनंदन के साथ हुआ। शाला की प्राचार्य श्रीमती सविता अवस्थी ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय में…
राजनांदगांव। जिले के चौकी चिखली अंतर्गत ग्राम बोरी में मामूली बात को लेकर खून का रिश्ता तार-तार हो गया। एक कलयुगी भाई ने अपने ही सगे भाई पर बेसबाल के डंडे और चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया है। यह था पूरा मामला प्रार्थी ने दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को चौकी चिखली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम करीब 05:00 बजे वह अपने गांव की किराना दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान उसका भाई गुलशन ताम्रकर वहां…
लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रिपोर्ट दर्ज होने के 2 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता दस्तयाब, छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। जिला राजनांदगांव के थाना लालबाग पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और छेड़छाड़ के मामले में उत्कृष्ट और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही, इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह था पूरा मामला बीती 31 अक्टूबर 2026 को एक प्रार्थी ने थाना लालबाग आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। माम की गंभीरता को देखते हुए थाना लालबाग में तत्काल अपराध क्रमांक 471/2026, धारा…
ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 14 दिन में किया खुलासा
राजनांदगांव। जिला राजनांदगांव की पुलिस और सायबर सेल ने थाना घुमका क्षेत्र में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात का महज 14 दिनों के भीतर ही खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और मोबाइल फोन समेत कुल 1,35,000 रुपए का मशरूका बरामद किया गया है। यह था पूरा मामला प्रार्थी देवशरण साहू, निवासी छोटे टेमरी ने थाना घुमका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात…