Author: news_sync

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के तहत राजनांदगांव के सिंधु भवन में एक विराट प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शहर के बुद्धिजीवियों और प्रबुद्ध नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और अराजकता के प्रयासों का तथ्यात्मक जवाब देना था। मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी डी.सी. जैन और ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रभा दीदी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने ‘मिशन साइबर सुरक्षा’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन दिखाकर टाटा पावर सोलर कंपनी का जिला डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 11,36,000/- रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर साइबर ठगों को बिहार के बोधगया से गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए के मकान में रहकर इस अंतरराज्यीय ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। इंस्टाग्राम विज्ञापन से फंसाते थे जाल में साइबर पुलिस थाना राजनांदगांव में दर्ज प्रकरण के अनुसार, प्रार्थी को टाटा पावर सोलर कंपनी में जिला डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन, सोलर सिस्टम मशीन की अग्रिम कीमत…

Read More

राजनांदगांव। बिहार के सासाराम में आयोजित तीसरी सीनियर स्पीड हैंडबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालक वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा को 7-3 गोल से पराजित किया। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 7-5 गोल से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ का सामना मजबूत मानी जा रही हरियाणा की टीम से हुआ। मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल, अनुशासन और सामूहिक तालमेल का प्रदर्शन किया। टीम ने शुरुआत से ही प्रभावी खेल दिखाते…

Read More

कोलिहा। शिक्षक का सीखना कभी समाप्त नहीं होता। निरंतर सीखने और नए अनुभवों को अपनाने की इसी सोच के साथ शिक्षिका श्रीमती चित्रा साहू ने धर्मनगरी दामाखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय बेसिक स्काउट-गाइड प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। शैक्षणिक और सहशैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाली चित्रा साहू के लिए यह प्रशिक्षण नए कौशल सीखने और अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने का अवसर बना। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने स्काउट-गाइड के सिद्धांतों, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक उपचार, गांठ एवं बंधन, शिविर जीवन, टोली संचालन और विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। प्रशिक्षण में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और सामूहिक कार्यकुशलता से…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय में कार्यरत मुख्यलिपिक श्रीमती अनिता राऊत अपनी अधिवार्षिकी सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर मुद्रणालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें आत्मीय सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के दुर्ग संभाग अध्यक्ष एवं जिला शाखा सचिव तथा विभागीय उप समिति के जिला संयोजक आनंदकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह में शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के सहायक संचालक श्री नकुल ध्रुव प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वहीं पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं हरिओम हॉस्टल के संचालक श्री ठा. नरेंद्र सिंह विशेष…

Read More

रायपुर। राज्य के शासकीय कर्मचारियों को पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए विशेष अवकाश सुविधाएं देने की मांग उठी है। विषयबाध्यता मंच के प्रदेश संयोजक एवं शिक्षक नेता ऋषिकेश राजपूत ने छत्तीसगढ़ सरकार से सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए दो माह का पैरेंट्स केयर लीव शुरू करने की मांग की है। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के माता-पिता या परिवार के बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए वृद्धजन सेवा अवकाश देने का सुझाव दिया गया है। राजपूत ने इसे सहानुभूति और संवेदनशीलता से जुड़ा जरूरी विषय बताते हुए कहा कि बुजुर्गों की देखभाल परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…

Read More

राजनांदगांव। शहर के शांति नगर वार्ड क्रमांक 10 में जर्जर विद्युत पोल स्थानीय रहवासियों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। गली नंबर 02 में पवन किराना दुकान के पास स्थित बिजली का पोल काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। इसकी स्थिति इतनी खराब है कि कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है। इस समस्या को लेकर कांग्रेस नेता आसिफ अली के मार्गदर्शन में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष निरंजन पासवान एवं अध्यक्ष कृष्ण मेश्राम के नेतृत्व में युवा साथियों ने विद्युत विभाग पहुंचकर सहायक अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जर्जर बिजली पोल को तत्काल…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय महाविद्यालयों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा संवाद के नाम पर राजनीतिक गतिविधियां संचालित किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। एनएसयूआई की प्रदेश सचिव नेहा वैष्णव ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रदेश का युवा आज रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है। कहीं परीक्षाएं आयोजित होने से पहले ही निरस्त कर दी जाती हैं, तो कहीं पेपर लीक जैसी घटनाएं विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े करती हैं। भर्ती प्रक्रियाओं में अनिश्चितता, परीक्षाओं में अनियमितता और बेरोजगारी समस्याओं से…

Read More

राजनांदगांव। छोटे शहर की प्रतिभा ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय की 20 वर्षीय छात्रा प्रज्ञा बाम्बेश्वर ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन के ऐतिहासिक संविधान सदन (पूर्व केंद्रीय कक्ष) में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। 31 अक्टूबर 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रज्ञा ने राष्ट्रीय एकता, युवा शक्ति और विकसित भारत के संकल्प पर अपने विचार रखे। प्रज्ञा को यह अवसर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित MY Bharat के ‘Know Your Leader (NUI LEAD)’ कार्यक्रम के…

Read More

राजनांदगांव। शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में तकनीकी दक्षता के साथ मानवीय संवेदनाओं, नैतिकता और विवेक को बनाए रखना भी जरूरी है। इसी विषय पर संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, राजनांदगांव और अपोलो कॉलेज, अंजोरा, दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने एआई के जरिए शिक्षण-अधिगम को प्रभावी बनाने के साथ शैक्षणिक ईमानदारी, डेटा गोपनीयता और मानवीय मूल्यों के संरक्षण पर विचार रखे। संगोष्ठी का विषय ‘एजुकेशन इन द एआई एरा : रीथिंकिंग टीचिंग, लर्निंग एंड ह्यूमन वैल्यूज’ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कार सिटी…

Read More