
Author: news_sync
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई : 7 महीनों में 521 प्रकरण दर्ज, 516 आरोपी गिरफ्तार और 4 वाहन जब्त
राजनांदगांव। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग द्वारा 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर 2026 तक की गई कड़ी कार्रवाई के दौरान कुल 521 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 516 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 2096 बल्क लीटर से अधिक शराब जब्त सहायक आयुक्त आबकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है: छत्तीसगढ़…
बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, कुप्रथा के खिलाफ सामूहिक भागीदारी पर जोर
राजनांदगांव। ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल विवाह रोकने के लिए विधिक प्रावधानों, प्रशासनिक रणनीतियों और समाज के हर वर्ग की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाई गई। कानूनी पहलुओं और अधिनियम की दी गई जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती प्रीति नागवंशी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बाल विवाह शून्यीकरण की विधिक प्रक्रिया और ‘बाल विवाह…
आबकारी विभाग की कार्रवाई : डोंगरगढ़ में 405 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त, फरार आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से मध्यप्रदेश निर्मित 405 बल्क लीटर शराब और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है। मुखबर की सूचना पर पीछा कर पकड़ा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जितेंद्र यादव के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। आबकारी उपनिरीक्षक (डोंगरगढ़) अनिल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मड़ीयान से झिंझारी रोड के बीच सिल्वर रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी (क्रमांक CG 04…
स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के चलते ओवरब्रिज से भारी वाहनों की आवाजाही बंद, केवल दुपहिया को छूट
राजनांदगांव। निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज के कार्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जितेंद्र यादव ने जनसुरक्षा और सुगम यातायात के मद्देनजर राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी क्रमांक 329 A) से दुपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के भारी व चार पहिया वाहनों के आवागमन पर आगामी आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। संयुक्त निरीक्षण के बाद लिया गया निर्णय उल्लेखनीय है कि शुक्रवार, 6 नवंबर को रेलवे, लोक निर्माण विभाग (सेतु), राजस्व, नगर पालिक निगम और यातायात पुलिस के अधिकारियों ने लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 460 (स्टेशनपारा…
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : कुष्ठ रोगियों के नाम पर आवंटित 22.90 एकड़ शासकीय भूमि की लीज निरस्त
राजनांदगांव। जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि के दुरुपयोग और लीज शर्तों के गंभीर उल्लंघन के मामलों में एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। ग्राम नंदई (तहसील व जिला राजनांदगांव) स्थित 22.90 एकड़ बहुमूल्य शासकीय भूमि की लीज डीड को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। यह जमीन मूल रूप से कुष्ठ रोगियों के निःशुल्क उपचार और पुनर्वास के उद्देश्य से संस्था को आवंटित की गई थी, लेकिन जांच में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इसका व्यावसायिक उपयोग किए जाने का खुलासा हुआ है। प्रशासन ने संपूर्ण भूमि को पुनः छत्तीसगढ़ शासन के आधिपत्य में निहित कर लिया…
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को अंतरमहाविद्यालयीन तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड और कम्पाउंड राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी 15 से 22 नवंबर तक तेजपुर विश्वविद्यालय, असम में होने वाली प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव, शासकीय खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3, सुराना कॉलेज दुर्ग, शासकीय साइंस कॉलेज दुर्ग, कॉन्फ्लुएन्स कॉलेज राजनांदगांव और कमला कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। पुरुष एवं महिला वर्ग में तीनों राउंड…
राजनांदगांव। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नमस्ते योजना’ के अंतर्गत नगर निगम राजनांदगांव के स्वच्छता दीदियों और सेप्टिक टैंक व सीवर सफाई कर्मचारियों के कौशल उन्नयन तथा व्यावसायिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 8 चरणों में दिया जा रहा है प्रशिक्षण महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में पंजीकृत 359 स्वच्छता दीदियों और 35 सेप्टिक टैंक/सीवर सफाई कर्मियों को 8 अलग-अलग चरणों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये स्वच्छता दीदियां शहर में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करती हैं और एसएलआरएम सेंटर में…
नगर निगम कर्मियों को दिवाली से पहले मिला अक्टूबर माह का वेतन, खुशियों के साथ मनाएंगे त्योहार
राजनांदगांव। दीपावली के पावन अवसर पर राजनांदगांव नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। निगम प्रशासन ने कर्मचारियों को त्यौहार से पहले ही अक्टूबर माह (अक्टूबर पेड नवंबर) के वेतन का पूर्ण भुगतान कर दिया है। इसके साथ ही प्लेसमेंट कर्मचारियों को दो माह का वेतन और पार्षदों को मानदेय का भुगतान भी कर दिया गया है, जिससे सभी निगम कर्मियों के घरों में खुशियों के दीपक जलेंगे। राजस्व वसूली में वृद्धि से आसान हुआ वेतन भुगतान नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने बताया कि सामान्यतः राजस्व वसूली कम होने के कारण निगम कर्मचारियों…
कंचन बाग टंकी में कम जल भराव की शिकायत पर पहुंचे महापौर, पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने का दिया आश्वासन
राजनांदगांव। राजनांदगांव के लखोली कंचनबाग क्षेत्र में कम दबाव और कम समय तक पानी आने की शिकायत पर महापौर मधुसूदन यादव ने निगम अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों और पानी टंकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्षदों और नागरिकों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया तथा पेयजल आपूर्ति को जल्द सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। तीन वार्डों में बनी हुई थी पानी की समस्या कंचन बाग स्थित 13.50 लाख लीटर क्षमता वाली पानी टंकी में पिछले कुछ दिनों से जल भराव कम हो रहा था। इसके कारण वार्ड क्रमांक 30, 31 और 32 में पानी का प्रेशर…
राजनांदगांव। दीपावली पर्व के मद्देनजर राजनांदगांव नगर निगम ने शहर के नागरिकों को बड़ा उपहार दिया है। वार्डों में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने, अंधेरे से मुक्ति दिलाने और दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों को रोशन करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अब तक शहर के 51 वार्डों में लगभग 1000 नई एलईडी लाइटें लगाई जा चुकी हैं, वहीं 1500 से अधिक खराब लाइटों की मरम्मत की गई है। महापौर की पहल पर पार्षद निधि से खरीदी गईं लाइटें महापौर मधुसूदन यादव की पहल पर पार्षद निधि से लाइट खरीदने की शासन अनुमति मिलने के बाद…