
Author: news_sync
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। दीपावली पर्व और गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ अंतर्गत ग्राम नाथू नवागांव में गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उपजे विवाद और मारपीट पर उतारू होने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन…
राजनांदगांव। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कैलाश नगर मंडल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को रामनगर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की रक्षा तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की। जन चौपाल को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। इसी वोट के आधार पर सरकारें बनती हैं और…
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से प्राप्त आत्मीय पत्र ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान की रहने वाली ‘लखपति दीदी’ श्रीमती रुखमणी साहू के जीवन में खुशी, सम्मान और नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। मुख्यमंत्री की पाती पाकर वे बेहद भावुक हो उठीं। उनके लिए यह केवल एक पत्र नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, परिश्रम, परिवार के सहयोग और आगे बढ़ने के संकल्प को मिला एक अनमोल सम्मान है। मुख्यमंत्री के स्नेहपूर्ण शब्दों ने उनके आत्मविश्वास को नई मजबूती दी है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए श्रीमती रुखमणी साहू ने कहा कि आज उन्हें अपने भैया—मुख्यमंत्री…
दीपावली पर राजनांदगांव पुलिस ने बाल आश्रय और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, बच्चों व बुजुर्गों के साथ साझा किए पर्व के पल
राजनांदगांव। दीपावली का पर्व केवल दीये जलाने और आतिशबाजी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खुशियां बांटने, जरूरतमंदों के साथ समय बिताने और समाज में प्रेम व मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का पावन अवसर है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए दीपावली के खास मौके पर राजनांदगांव पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बाल आश्रय और वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों व बुजुर्गों के साथ आत्मीय मुलाकात की और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के विशेष दिशा-निर्देश पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पर्व का उल्लास और अपनापन…
राजनांदगांव। जिले के चौकी चिखली अंतर्गत शांतिनगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्नी के मोबाइल पर ज्यादा बातचीत करने के शक और आपसी विवाद के चलते एक पति ने घर में अकेली पाकर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन चौकी चिखली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को डोंगरगढ़ से धर दबोचा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और तवा जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।…
राजनांदगांव। जिले में असामाजिक तत्वों, लूटपाट और डराने-धमकाने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। थाना डोंगरगांव पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई है। क्या…
राजनांदगांव। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बसंतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जब्त कर उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य कुमार (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर की गई…
राजनांदगांव। जिले में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी तुमड़ीबोड अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम धौराभाठा नहर पार के पास ताशपत्ती से जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल और वाहनों समेत कुल 2,68,600 रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य कुमार (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण…
राजनांदगांव। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में थाना छुरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर ताशपत्ती से जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 36,100 रुपये नगद, मोबाइल फोन और अन्य सामग्रियां जब्त कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के…
राजनांदगांव। दीपावली के पावन पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी चिचोला ने दीपावली के दौरान एक ढाबे में वाद-विवाद और मारपीट पर उतारू होने वाले चार युवकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली के दौरान ग्राम जनकपुर स्थित एक ढाबे में खाना खाने के समय आवेदक खिलेश चंद्रवंशी (पिता गिरधारी लाल, उम्र…