
Author: news_sync
राजस्व वसूली की समीक्षा : बड़े बकायादारों को तीन दिन में भुगतान की चेतावनी, आयुक्त ने तय किया प्रतिमाह 3 करोड़ का लक्ष्य
राजनांदगांव। नगर निगम के आयुक्त जीआर मरकाम ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि माहवार लक्ष्य निर्धारित कर बकाया करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़े बकायादारों को तीन दिवस के भीतर बकाया करों का भुगतान करने की समझाइश दी जाए और भुगतान न करने की स्थिति में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम के तहत चल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाए। शासन अनुदान पर निर्भरता कम करने के लिए कड़े कदम आयुक्त मरकाम ने सहायक राजस्व निरीक्षकों से वार्डवार वसूली की जानकारी ली। उन्होंने बताया…
5 ग्राम पंचायतों में 1.50 करोड़ की लागत से बनेंगे महतारी सदन, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति
राजनांदगांव। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए अब सर्वसुविधायुक्त पक्का ठिकाना मिल सकेगा। विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से जिले की 5 ग्राम पंचायतों में ‘महतारी सदन’ निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत मिली इस मंजूरी पर डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का आभार जताया है। पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जिले की पांच पंचायतों में प्रति भवन 30 लाख रुपये की लागत…
धान खरीदी में किसानों को न हो कोई असुविधा, अवैध परिवहन और कोचियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : जितेन्द्र यादव
राजनांदगांव। जिले में आगामी 15 नवंबर से शुरू होने जा रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी के दौरान अन्नदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने और अन्य राज्यों या जिलों से होने वाले अवैध धान परिवहन तथा कोचियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से होगी विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कलेक्टर ने…
अंडरब्रिज निर्माण के बीच यातायात सुधारने सड़क पर उतरे महापौर मधुसूदन यादव, पांच डायवर्सन प्वाइंट का किया निरीक्षण
राजनांदगांव। शहर में चल रहे रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्यों के कारण बाधित हो रही यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए महापौर मधुसूदन यादव गुरुवार को सुबह से ही एक्शन मोड में नजर आए। ममतानगर-मोतीपुर रेलवे अंडरब्रिज और चिखली ओवरब्रिज क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने नगर निगम, पुलिस व यातायात विभाग के आला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पांच प्रमुख डायवर्सन प्वाइंट का सघन स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण हटाकर यातायात सुगम बनाने के कड़े निर्देश दिए, जिसके बाद दोपहर से ही निगम की टीम ने मौके…
39 साल पहले रईस अहमद शकील ने साइकिल से नापा था राजनांदगांव से दिल्ली-अजमेर तक का 3400 किमी का सफर
राजनांदगांव। देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का जज्बा कैसा होता है, इसकी एक अनूठी मिसाल आज से ठीक 39 वर्ष पूर्व संस्कारधानी के युवाओं ने पेश की थी। 14 नवंबर 1987 को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर राजनांदगांव के तीन उत्साही युवाओं— रईस अहमद शकील, शेख हमीद और राजीव ठाकुर ने साइकिल से एक ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत की थी। यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में ’20 सूत्रीय कार्यक्रम’ के प्रचार-प्रसार के लिए शुरू हुआ यह सफर 43 दिनों में 3400 किलोमीटर की दूरी तय कर राजनांदगांव वापसी के साथ संपन्न हुआ।…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी तथा उत्तर एवं दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत शहर के चार मंडलों में जन चौपाल का आयोजन किया गया। लखोली मंडल के कन्हारपुरी, सदर मंडल के हाट बाजार, बसंतपुर मंडल और मोतीपुर मंडल के नवागांव में आयोजित जन चौपाल के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतदाता अधिकारों, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर लोगों को जागरूक किया। जन चौपाल को संबोधित करते हुए शहर जिला…
राजनांदगांव। डोंगरगांव तहसील के ग्राम मनोहरा (साहले) में डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर भवन निर्माण के मुद्दे को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में जातिगत गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हुक्का पानी बंद कराने के आरोप लगाए गए हैं। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों के माध्यम से ग्रामीणों ने जिलाधीश को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष मुकेश शेंडे के माध्यम से जीवन लाल महार, नूतन रामटेके और जया रामटेके ने शिकायत प्रस्तुत की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें जातिगत…
ग्राम पटोरा में सांसद कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज : डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू बोले– ‘ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतरीन जरिया हैं खेल’
राजनांदगांव। छुरिया ब्लॉक के ग्राम पटोरा में सांसद प्रतिनिधि कैलाश शर्मा के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय सांसद कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची टीमों ने मैदान पर उतरकर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन समिति के प्रमुख राजेश साहू के विशेष आमंत्रण पर ALVA फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।…
राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं प्रदेश महिला कांग्रेस के सचिव अधिवक्ता कुसुम दुबे ने एसएसआर के प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशन के बाद निर्वाचन आयोग की कागजी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए आयोग से मांग की है कि एसआईआर दौरान जिन मतदाताओं के नाम विलोपित हुए उन मतदाताओं के नाम एसएसआर के दौरान 31 अक्टूबर तक किस प्रपत्र से जोड़ा गया या जोड़ा जाना है, क्योंकि प्रपत्र 6 के माध्यम से मात्र नए मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में पहली बार शामिल होना है उनके लिए है, वहीं प्रपत्र 6 के घोषणा पत्र की कंडिका 3 में…
राजनांदगांव। जिले में असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना लालबाग क्षेत्र के अंतर्गत रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर आपस में वाद-विवाद और हुड़दंग करने वाले 2 अनावेदकों के विरुद्ध पुलिस ने त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) महोदय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी…