
Author: news_sync
गोवर्धन पूजा पर महापौर ने कांजी हाउस में की गौमाता की पूजा, खिलाई खिचड़ी, मंदिरों में बांटी अन्नकूट प्रसादी
राजनांदगांव। गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर राजनांदगांव में आस्था और परंपरा का अनूठा उल्लास देखने को मिला। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कन्हारपुरी स्थित कांजी हाउस पहुंचकर विधि-विधान से गोवंश की पूजा-अर्चना की और गौमाता को अपने हाथों से खिचड़ी खिलाई। इसके साथ ही उन्होंने शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किए और क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना करते हुए सभी को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, पुनर्वास तथा नियोजन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री डिलेश्वर…
राजनांदगांव। आगामी छठ पर्व और ऐतिहासिक मोहारा मेला की तैयारियों को लेकर नगर निगम पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार को महापौर श्री मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने शहर के प्रमुख तालाबों और मोहारा मेला स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने छठ पर्व के पूर्व शहर और तालाबों के आसपास साफ-सफाई, चूना-दवा छिड़काव तथा विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य श्री आलोक श्रोती और पार्षद श्री चन्द्रकृत साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। मोती और…
रानी सागर चौपाटी में बढ़ी रौनक : महापौर ने 7 नई नौकाओं का किया शुभारंभ, जल्द दौड़ेगी टॉय ट्रेन
राजनांदगांव। शहर के ऐतिहासिक और प्रमुख पर्यटन स्थल रानी सागर के पास स्थित पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उपवन (चौपाटी) में नागरिकों की मनोरंजन सुविधाओं में बड़ा विस्तार किया गया है। बुधवार को महापौर श्री मधुसूदन यादव ने यहाँ 7 नई नौकाओं (बोट) का विधिवत पूजन कर उन्हें आम जनता को समर्पित किया। इस पहल से शहरवासियों, विशेषकर बच्चों और परिवारों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री जी.एस. मरकाम, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा व श्री राजा माखीजा, पार्षदगण श्री रवि सिन्हा, श्री सतीश साहू,…
डॉ. रमन सिंह की पहल पर राजनांदगांव को 17.72 करोड़ की सौगात, सड़क और पेयजल कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति
राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव को दीपावली के पावन पर्व पर एक बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह के दूरदर्शी प्रयासों से शहर में अधोसंरचना विकास के तीन महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कुल 17 करोड़ 72 लाख 29 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि पर राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव ने इसे डॉ. रमन सिंह की ओर से शहर की जनता के लिए शानदार दीवाली का उपहार करार दिया है। विकास गाथा में जुड़े तीन नए अध्याय महापौर मधुसूदन यादव ने प्रेसवार्ता में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष…
कचरा गोदाम के पास जुआ खेल रहे 8 जुआरी गिरफ्तार, 12 बाइक, कार व नकदी समेत भारी मशरूका जब्त
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अजयबाड़ी कचरा गोदाम के पास जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश की गद्दी, एलईडी लाइट, चटाई के साथ-साथ आने-जाने में उपयोग किए जा रहे 12 दोपहिया वाहन और एक स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की गई है। जब्त कुल मशरूका की कीमत काफी अधिक आंकी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की रेड पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में दीपावली के पावन पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में थाना बोरतलाव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पिनियाजोब डैम के पास जुआ खेल रहे 3 आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और ताश के पत्तों समेत कुल 26,090 रुपये की मशरूका जब्त की है। डैम के पास चल रहा था जुए का फड़ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी केशरी नंदन नायक…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में थाना छुरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, मोबाइल फोन और ताश की गड्डी समेत कुल 45,520 रुपये की सामग्री जब्त की है। कच्चे रास्ते में चल रहा था जुए का फड़ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई…
प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन से अमित चौबे ने खड़ा किया ‘भारत ग्राम ऑर्गेनिक्स’, 30 हजार से शुरू हुआ कारोबार पहुँचा लाखों में
राजनांदगांव। सही मार्गदर्शन, पक्का इरादा और सकारात्मक सोच हो तो युवा किसी भी क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं। राजनांदगांव के युवा उद्यमी अमित चौबे ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। शहर के जाने-माने मार्गदर्शक प्रदीप शर्मा की प्रेरणा से प्रेरित होकर अमित ने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया और ‘भारत ग्राम ऑर्गेनिक्स’ की स्थापना की। महज 30 हजार रुपये की शुरुआती पूंजी से एक साल पहले शुरू हुआ यह कारोबार आज तरक्की की नई इबारत लिखते हुए लाखों रुपये के टर्नओवर तक पहुंच गया है। करीब तीन साल पहले अमित चौबे दिल्ली…
राजनांदगांव। दीपावली का पर्व खुशियों, उमंग और रोशनी का प्रतीक है। इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ ही शहर की स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी ध्यान रखना जरूरी है। समाजसेवी विवेक मोनू भंडारी ने नागरिकों से शुभ दीपावली के साथ स्वच्छ दीपावली मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि दीपावली के पहले घरों में साफ-सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में कचरा निकलता है। पुराने सामान, प्लास्टिक, सजावट सामग्री और मिठाइयों के डिब्बे अक्सर सड़कों, नालियों और खाली स्थानों पर फेंक दिए जाते हैं। वहीं, त्योहार के बाद पटाखों का कचरा भी सार्वजनिक स्थानों पर बिखरा…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा तुमड़ीबोड़ (क्षेत्रीय कार्यालय राजनांदगांव) द्वारा डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम ढाबा स्थित पंचायत परिसर में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता एवं जनभागीदारी शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुंच को बढ़ाना रहा। आरबीआई के डीजीएम रहे मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रायपुर के डीजीएम श्री प्रदीप गोंधुले उपस्थित थे। शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों एवं हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान अतिथियों और बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों…