
Author: news_sync
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी जिला राजनांदगांव की ओर से डोंगरगढ़ के बिंदल लॉन में दीपावली मिलन एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। दीपावली के उल्लास और आत्मीयता के बीच आयोजित इस समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की एकजुटता, आपसी सौहार्द तथा समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि दीपावली मिलन केवल शुभकामनाओं…
राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने कन्हारपुरी और डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के तुमड़ीबोड़ धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर खरीदी का शुभारंभ किया। दोनों केंद्रों में धान और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे की पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने किसानों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। महापौर ने केंद्रों में बारदाना, तौल कांटा, सुरक्षित भंडारण और परिवहन की व्यवस्थाएं भी देखीं। कन्हारपुरी सहकारी समिति में समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहू, विशेष अतिथि रामेश्वर चंद्राकर और स्थानीय किसानों ने चबूतरा निर्माण तथा प्रकाश व्यवस्था की मांग रखी। इस पर महापौर ने केंद्र में चबूतरा और प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि…
एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
राजनांदगांव। जिले के थाना लालबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस चालक के साथ शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने और मना करने पर बेरहमी से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 13 नवंबर 2026 की है। पीड़ित रोशन साहू, मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में एंबुलेंस चालक के रूप में कार्यरत है। दोपहर करीब 12:00 बजे आरोपी तरुण साहू और उसके साथी मेडिकल अस्पताल पहुंचे और रोशन से शराब पीने…
राजनांदगांव। भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर रविवार को जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना गया। इस कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय समेत कई गणमान्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हर देशवासी के लिए प्रेरणा: पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से पूरे देश का गौरव जुड़ा है। उनका संघर्ष और जीवन हर देशवासी को प्रेरित करता है। आज जनजातीय गौरव दिवस…
राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। पहले दिन जिले के 118 उपार्जन केंद्रों में 726 किसानों से 26 हजार 361.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई। खरीदी के लिए जारी 814 टोकन में से 89.19 प्रतिशत किसानों ने पहले दिन ही केंद्र पहुंचकर धान बेच दिया। पहले दिन जारी टोकन में 27 समितियों के माध्यम से और 787 मोबाइल एप के जरिए किसानों ने स्वयं प्राप्त किए थे। इन टोकन के आधार पर कुल 32 हजार 655.60 क्विंटल धान विक्रय के लिए पंजीकृत किया गया था। इनमें से…
राजनांदगांव। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी रविवार से शुरू हो गई। पहले दिन 117 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की शुरुआत हुई और 805 किसानों को टोकन जारी किए गए। किसानों ने टोकन तुंहर द्वार मोबाइल एप के जरिए टोकन प्राप्त किया। सुबह से ही किसान ट्रैक्टर और छोटे मालवाहक वाहनों में धान लेकर केंद्रों में पहुंचने लगे। जिले में खरीदी का शुभारंभ राजनांदगांव विकासखंड के कन्हारपुरी उपार्जन केंद्र से हुआ। यहां परंपरा के अनुसार कांटा-बांट की पूजा-अर्चना कर खरीदी शुरू की गई। महापौर मधुसूदन यादव ने धान बेचने पहुंचे किसानों को पुष्पमाला…
लोक आस्था का महापर्व : राजनांदगांव में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया गया पहला अर्घ्य, गूंजे पारंपरिक छठ गीत
राजनांदगांव। लोक आस्था, अनुशासन और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ का मुख्य चरण रविवार को धूमधाम से शुरू हुआ। महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाओं और पुरुषों ने अपने परिजनों के साथ शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के नदी, तालाब और जलाशयों के तट पर स्थित छठ घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। राजनांदगांव के प्रमुख घाटों और सरोवरों के तटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा माहौल “कांच के बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए…” जैसे पारंपरिक और मधुर छठ गीतों से गुंजायमान रहा। ठेकुआ और फलों से सजा…
कोढ़ी खाना की 23 एकड़ जमीन पर विकास की मांग : युवा नेता सुनील सेन बोले- खेल परिसर, उद्योग और रोजगार से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर
राजनांदगांव। कोढ़ीखाना की करीब 23 एकड़ जमीन की लीज निरस्त कर उसे शासन के कब्जे में लेने की प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होने के बाद अब इसके उपयोग को लेकर मांग उठी है। युवा नेता सुनील सेन ने इस जमीन पर सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर, लघु एवं मध्यम उद्योग और कौशल विकास केंद्र स्थापित करने की मांग की है, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। बताया गया कि वर्ष 1905 में कुष्ठ रोगियों की सेवा, उपचार और पुनर्वास के लिए यह जमीन एक अमेरिकी मिशनरी संस्था को 100 साल की लीज पर दी गई थी। इसकी अवधि वर्ष 2005…
राजनांदगांव। वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शनिवार को स्टेशनपारा मंडल में जनचौपाल का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी और उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी 10 मंडलों में जनचौपाल की श्रृंखला पूरी हुई। कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने नेहरू के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समावेशी राजनीतिक…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की अन्य पिछड़ा वर्ग की केंद्रीय सूची में रावत जाति को शामिल करने और थेथवार शब्द का हिंदी उच्चारण संशोधित कर ठेठवार दर्ज करने की मांग को लेकर सर्व यादव समाज ने सांसद संतोष पांडेय को ज्ञापन सौंपा है। समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश यादव के प्रतिनिधित्व में सौंपे गए ज्ञापन में सांसद से लोकसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में इस विषय को उठाने और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटिक से शीघ्र कार्रवाई कराने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के नाम संबोधित है। इसमें…