
Author: news_sync
राजनांदगांव। युग पुरुष श्री जलाराम बापा की 227वीं जयंती सोमवार को शहर में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुजराती कॉलोनी स्थित कंचन बाग के श्री जलाराम मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक-आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुए। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, वहीं गुजराती समाज की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्री जलाराम सेवा सत्संग समिति व श्री लोहाणा महाजन समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस जयंती महोत्सव की शहर में खासी धूम रही। महापौर…
राजनांदगांव में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, दो दिनों में 63 हजार क्विंटल से अधिक का उपार्जन
राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी सुगमता और सुचारू रूप से जारी है। धान खरीदी के दूसरे दिन भी जिले के उपार्जन केंद्रों में किसानों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी उपज का विक्रय किया। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को जिले के 120 धान उपार्जन केंद्रों के लिए कुल 1,078 टोकन जारी किए गए थे, जिनके माध्यम से 41,339.20 क्विंटल धान विक्रय के लिए पंजीकृत था। जारी टोकनों के विरुद्ध 1,032 किसानों ने कुल 37,067.60 क्विंटल धान की बिक्री की। इस प्रकार टोकन प्राप्त करने…
राजनांदगांव। राज्य शासन ने किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से संचालित कृषक उन्नति योजना के लिए खरीफ वर्ष 2026 से नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पात्र किसानों को धान एवं धान बीज उत्पादन के सत्यापित रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की दर से आदान सहायता राशि दी जाएगी। सहायता राशि का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा। योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में बोए गए धान से विपणन वर्ष 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) द्वारा उपार्जित धान तथा छत्तीसगढ़…
श्रवण कुमार बनकर प्रदेशवासियों को तीर्थ दर्शन करा रहे हैं सीएम विष्णु देव साय : नीलू शर्मा
राजनांदगांव। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना’ के अंतर्गत सोमवार को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 से अधिक श्रद्धालु विशेष ट्रेन के जरिए अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा और महापौर मधुसूदन यादव ने तीर्थयात्री विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूरा रेलवे स्टेशन परिसर भक्तिमय और उत्साह से सराबोर नजर आया। ‘जय श्रीराम’ के जयकारों और ढोल-मंजीरों की मंगल ध्वनि के बीच जब श्रद्धालुओं को विदा किया गया, तो प्रभु श्रीरामलला एवं बाबा काशी विश्वनाथ…
राजनांदगांव। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर शहर के मोती तालाब और चिखली तालाब सहित विभिन्न जलाशयों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने कमर तक पानी में खड़े होकर विधि-विधान से भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और संतान की लंबी आयु, उज्ज्वल भविष्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर व्रतियों ने पारण किया। सोमवार तड़के से ही उत्तर प्रदेश और बिहार मूल के परिवार…
राजनांदगांव। शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा सत्यानंद योग आश्रम में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला मिशन समन्वयक किशोर माहेश्वरी ने नशामुक्त भारत के लिए युवा विषय पर सारगर्भित एवं प्रेरक व्याख्यान दिया। श्री माहेश्वरी ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में कहा किए नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को ही नहीं, बल्कि उसके चरित्र, विवेक, परिवार और सामाजिक जीवन को भी बर्बाद कर देता है। घरेलू हिंसा, महिला एवं बाल अपराध सहित अनेक सामाजिक बुराइयों के पीछे नशा…
राजनांदगांव। लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार की रक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत शहर में भी जनजागरण अभियान तेज कर दिया गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा लगातार देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न मंडलों में जनचौपाल आयोजित कर आम जनता को जागरूक…
राजनांदगांव। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह चौक में खीर-पूरी वितरण एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने सहभागिता निभाई। इस दौरान राहगीरों एवं नागरिकों को खीर-पूरी वितरित कर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और विचारों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के साहस, सामाजिक चेतना और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक आंदोलन को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। आयोजकों ने राहगीरों को…
राजनांदगांव। युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से 38 छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन, राजनांदगांव के तत्वावधान में CATC-144 (कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप) का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 25 नवंबर तक चलने वाले इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लगभग 400 एनसीसी कैडेट्स उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। शिविर का संचालन 38 छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण गतिविधियां लेफ्टिनेंट कर्नल संजेश कुमार, भवानी तथा सूबेदार मेजर सतवार सिंह (सेना मेडल) के नेतृत्व एवं सहयोग से संचालित हो रही हैं। शिविर…
राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से जनजाति गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ हरसोला में मनाई गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक जितेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक जितेंद्र शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज में सामाजिक चेतना…