
Author: news_sync
कोलिहा। बाल दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोलिहा में आनंद बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास के साथ छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली। स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, मनोरंजक खेल और विभिन्न गतिविधियों ने विद्यालय परिसर को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद वीरेंद्र यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बालिकाओं के सम्मान, शिक्षा और सशक्तीकरण का संदेश देने वाले ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’…
जिले में आज से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, पहले दिन 805 किसान बेचेंगे 32,475 क्विंटल धान
राजनांदगांव। जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार, 15 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रही यह खरीदी 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। पहले दिन के लिए जिले के 117 उपार्जन केंद्रों में 805 किसानों को कुल 32 हजार 475 क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन जारी कर दिए गए हैं। इस बार 2,934 ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष धान बेचने के लिए…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव ने छठ पर्व के अवसर पर जिले और शहर के नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि छठ सूर्य उपासना का प्रमुख पर्व है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आस्था का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाने वाला छठ पर्व नहाय-खाय के साथ शुरू होता है। इस दौरान व्रती उगते और अस्त होते सूर्य की आराधना करते हैं। षष्ठी की शाम नदी या जलाशय के घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य…
मोहारा मेला की तैयारियां तेज : मूलभूत सुविधाएं जुटाने में लगा निगम का अमला, दो शाम सजेगी लोकसंस्कृति की महफिल
राजनांदगांव। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के तट पर भव्य तीन दिवसीय मोहारा मेले का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 23, 24 और 25 नवंबर को आयोजित होने वाले इस पारंपरिक मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम द्वारा पिछले दिनों किए गए स्थल निरीक्षण के बाद अब निगम का तकनीकी और स्वास्थ्य अमला मैदान में उतर चुका है। सफाई, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम महापौर और आयुक्त के निर्देश पर…
नए बस स्टैंड में सफाई और यातायात में बाधक बन रहे लंबे समय से खड़े कंडम वाहन, आयुक्त ने आरटीओ को लिखा पत्र
राजनांदगांव। मोती तालाब के किनारे स्थित हाईटेक बस स्टैंड परिसर में लंबे समय से लावारिस और बंद हालत में खड़े वाहन अब साफ-सफाई और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को पत्र प्रेषित कर इन अनुपयोगी वाहनों को तत्काल हटवाने और संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया है। यात्रियों को हो रही असुविधा, शहर की छवि भी हो रही धूमिल गौरतलब है कि राजनांदगांव के हाईटेक बस स्टैंड से दुर्ग, रायपुर, खैरागढ़, कवर्धा, डोंगरगढ़,…
राजनांदगांव। कृषक उन्नति योजना किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत निर्धारित अधिकतम मात्रा से कम धान बेचने पर भी पात्र किसानों को सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर पूरी आदान सहायता मिलेगी। यह बात महापौर मधुसूदन यादव ने योजना के नए दिशा-निर्देशों का स्वागत करते हुए कही। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के प्रति आभार जताया। महापौर ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 12 नवंबर…
रायपुर. दीपावली के बाद मनाए जाने वाले लाभ पाचम पर्व पर आज यहाँ अन्नकूट का आयोजन किया गया. माँ अँबादेवी – बाबा रामदेव मँदिर परिसर में हुए इस सात्विक कार्यक्रम में दर्जनों भगतों ने परसादी ग्रहण करने का लाभ अर्जित किया. उल्लेखनीय है कि यह आयोजन विगत कई वर्षों से अनवरत जारी है. इसकी शुरुआत स्वर्गीय श्रीमती श्यामा बाई शर्मा ने काफी बरस पहले की थी. आज जब वह इस दुनियाँ में नहीं हैं तब भी यह आयोजन उनकी अगली पीढ़ी ने रूकने नहीं दिया. उनके भाँजे धीरेंद्र शर्मा व परिवार बीते सालों से बिना किसी रूकावट के आयोजन की…
राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला आम आदमी पार्टी राजनांदगांव द्वारा भदौरिया चौक में सदस्यता अभियान के तहत कैनोपी कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से सीधा संवाद कर उन्हें पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। साथ ही लोगों को पार्टी से जुड़कर बदलाव की मुहिम में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों को बताया कि आम आदमी पार्टी की राजनीति…
राजगामी संपदा न्यास की बैठक में बड़े फैसले : रानी सूर्यमुखी देवी की प्रतिमा के लिए 11 लाख स्वीकृत, गोलबाजार का मटन मार्केट होगा विस्थापित
राजनांदगांव। श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव की साधारण सभा की बैठक जिला कार्यालय के अपर कलेक्टर कक्ष में संपन्न हुई। न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के विकास, संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण एवं कड़े निर्णय लिए गए। बैठक में उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी व अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय और राजगामी संपदा व्यवस्थापक सह तहसीलदार प्यारे लाल नाग विशेष रूप से उपस्थित रहे। गोलबाजार मटन मार्केट का विस्थापन और बकाया किराया निरस्त बैठक में शहर की यातायात और स्वच्छता…
डोंगरगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम रामाटोला में एक महिला के घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को डोंगरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। दोपहर में घर में सो रही महिला से की अश्लील हरकत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने डोंगरगढ़ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 नवंबर की दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर…