
Author: news_sync
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर आयोजित होने वाले प्रदेशव्यापी संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को सतनाम भवन में हुई। बैठक में मार्च को सफल बनाने और बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान अब अगले चरण में प्रवेश कर…
राजनांदगांव। मां लक्ष्मी युवा उत्सव समिति, शक्ति चौक सिंघोला द्वारा विगत दिनों महालक्ष्मी महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम लहर गंगा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजन में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बड़े ही हर्ष और गौरव का विषय है कि युवा…
राजनादगांव। राजा साहब द्वारा मसीह समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की सेवा के लिए दान में दी गई बेशकीमती जमीन के व्यावसायिक दोहन और निजी संपत्ति बनाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। क्रिश्चियन वेलफेयर सोसायटी के जिला अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने गंभीर आरोप लगाते हुए ऐलान किया है कि समाज की संपत्तियों पर कब्जा कर चंद लोगों द्वारा करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने और बाहरी संस्थाओं को जमीन हस्तांतरित करने के मामलों की उच्चस्तरीय जांच के लिए अब कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस पूरे गंभीर मामले की रूपरेखा तैयार करने और आगे की रणनीति पर चर्चा के…
राजनांदगांव। कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में चलाए जा रहे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत एआईसीसी एवं पीसीसी के दिशा-निर्देशानुसार राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के टेड़ेसरा में बाजार के दिन जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करते हुए मतदाता सूची में अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम की स्थिति जांचने का संदेश दिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रोहित…
सिमगा। शासकीय प्राथमिक शाला केसली (खिलोरा), विकासखंड सिमगा की सहायक शिक्षक श्रीमती चन्द्रिका टोडर को नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए नवदीप शिक्षण सेवा समिति छत्तीसगढ़ ने नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया। 15 नवंबर 2026 को सारंगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के 33 जिलों से चयनित 169 प्रतिभावान शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब थे। विशेष अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया तथा विशिष्ट अतिथि विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, विधायक कविता प्राण…
श्रीकृष्ण गौशाला में गोपाष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने ग्रहण की अन्नकूट महाप्रसादी
डोंगरगढ़। श्रीकृष्ण गौशाला पिंजरापोल कमेटी द्वारा गोपाष्टमी का पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित अन्नकूट महाप्रसादी में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में विधिवत भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। समिति के सदस्यों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालते हुए सभी को ससम्मान प्रसादी ग्रहण कराई। समिति अध्यक्ष गोविंद चोपड़ा…
राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं मोहल्लेवासियों के संयुक्त तत्वावधान में पंचवटी गौठान, चिखली में गोपाष्टमी का पर्व पूरी विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान गौ-सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख श्री नंदू राम साहू उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को गोपाष्टमी के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तृत बौद्धिक उद्बोधन दिया। इसके पश्चात सभी ने मिलकर गौमाता का पूजन किया और उन्हें श्रद्धा के साथ खिचड़ी, चना एवं गुड़ का प्रसाद खिलाया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद…
छठ महापर्व : मोती तालाब पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव, उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की शहर की खुशहाली की कामना
राजनांदगांव। आस्था, पवित्रता, त्याग और सूर्य उपासना के महापर्व छठ का उल्लास राजनांदगांव में चरम पर रहा। पर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शहर के ऐतिहासिक मोती तालाब तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने विशेष रूप से मोती तालाब पहुंचकर छठ व्रत रखने वाली महिलाओं और पुरुषों को पर्व की हार्दिक बधाई दी। शहर की खुशहाली और दीर्घायु की कामना महापौर श्री यादव ने रविवार शाम डूबते सूर्य और सोमवार सुबह उगते सूर्य को विधि-विधान के साथ अर्घ्य अर्पित कर…
राजनांदगांव। शहर के वार्डों में मूलभूत सुविधाओं—बिजली, पानी और साफ-सफाई—के साथ-साथ सौंदर्यीकरण और नए विकास कार्यों को गति देने के लिए महापौर मधुसूदन यादव ने सोमवार सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, संबंधित वार्डों के पार्षद और तकनीकी अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। महापौर ने मोती तालाब में छठ पूजा में शामिल होने के तुरंत बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संविधान की प्रतिकृति और जैतखम्भ का होगा सौंदर्यीकरण निरीक्षण की शुरुआत करते हुए महापौर ने…
राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने अपनी तत्परता, सजगता और ईमानदारी की एक और मिसाल पेश की है। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत डायल-112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला का गुम हुआ पर्स सुरक्षित ढूंढ निकाला और उसे सकुशल वापस लौटा दिया। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर महिला और उसके परिजनों ने पुलिस का हृदय से आभार जताया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 15 नवंबर 2026 की शाम थाना डोंगरगढ़ डायल-112 को सूचना मिली कि एक महिला का बाजार में सब्जी खरीदी के दौरान…