Author: news_sync

राजनांदगांव। राजनांदगांव के शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के जबरदस्त उत्साह, जिज्ञासा और नवीन विचारों का सार्थक संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, राष्ट्र निर्माण और ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जुड़े कई महत्वपूर्ण और समसामयिक सवाल पूछे, जिनका अतिथियों ने सहजता और विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडे और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुचित्रा गुप्ता…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित एक विशेष गरिमामयी समारोह के दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चुनिंदा स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले की पीठ थपथपाते हुए उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) की रोकथाम की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और जीवनरक्षक पहल है। इस अभियान में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने में हमारे स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी और…

Read More

राजनांदगांव। जिले में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘हमर स्वस्थ लइका’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिन्हांकित एसएएम और एमएएम श्रेणी के बच्चों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बच्चों के अभिभावकों को उनके बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के संबंध में परामर्श दिया गया। जन औषधि केंद्र के माध्यम से बच्चों के लिए जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।…

Read More

राजनांदगांव। लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशभर से चयनित 1122 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को राज्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित समारोह में राजनांदगांव जिले के वर्ष 2025 में सफल 30 स्काउट, गाइड और रोवर को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स का आदर्श वाक्य ‘तैयार रहो’ विषम परिस्थितियों का सामना करने और जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए सदैव…

Read More

राजनांदगांव। क कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आगामी धान खरीदी की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अमले को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि धान खरीदी की सुचारू और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अगले सात दिन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस अवधि में सभी आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर पूरी कर ली जाएं, ताकि खरीदी के दौरान अन्नदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और जनपद पंचायतों के सीईओ को आपसी समन्वय से…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, गौरव पथ में आयोजित राज्योत्सव-2026 में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘जनमन’ सहित ‘125 रोजगार की नई गारंटी जी राम जी’, ‘सशक्त महिला-सशक्त छत्तीसगढ़’, ‘छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार’ और ‘सुशासन से समृद्धि की ओर’ सहित अन्य…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, राजनांदगांव में जिला स्तरीय भव्य राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपने गठन के 26 वर्षों में विकास के अनगिनत नए आयाम स्थापित किए हैं। ‘अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हुई थी राज्य की नींव’ प्रभारी मंत्री श्री यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.…

Read More

राजनांदगांव। राज्योत्सव में इस बार नगर निगम की स्वच्छता दीदियों ने अपनी रचनात्मकता से लोगों का ध्यान खींचा। पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में ‘कबाड़ से जुगाड़’ थीम पर तैयार निगम का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। यहां अनुपयोगी वस्तुओं से बनाई गई कांतारा फिल्म की झांकी और आकर्षक खिलौनों को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव ने भी इस नवाचार की सराहना की। स्वच्छता दीदियों ने बेकार समझकर फेंक दी जाने वाली वस्तुओं का इस्तेमाल कर आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। कांतारा फिल्म की झांकी बनाने…

Read More

राजनांदगांव। जिले के थाना बसंतपुर क्षेत्र अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर बांस के डंडे और धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाले 4 बालिग आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल 3 अपचारी बालकों (नाबालिगों) को भी अभिरक्षा में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू और बांस का डंडा भी बरामद किया है। सिर और सीने पर किया गया था घातक वार पुलिस से मिली…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हजारों संविदा कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति (ईसी) की 3 नवंबर 2026 को हुई बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों और हितों से जुड़े सात प्रमुख विषयों पर सहमति बनी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने इसे कर्मचारियों की एकजुटता और लगातार किए जा रहे प्रयासों का परिणाम बताया है। संघ को उम्मीद है कि सहमति के अनुरूप जल्द ही आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे। बैठक में एनएचएम कर्मचारियों को सवैतनिक चिकित्सकीय अवकाश देने के संबंध में जिला एवं राज्य स्तर पर स्वीकृति…

Read More