Author: news_sync

राजनांदगांव। चक्रवात अर्णब के प्रभाव से हुई बारिश और तेज अंधड़ ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। शुक्रवार सुबह शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार कांग्रेस नेताओं और किसानों के साथ खेतों में पहुंचे। उन्होंने खेतों में गिरी धान की फसल का निरीक्षण किया और प्रभावित किसानों से चर्चा कर नुकसान की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन पिछले दो दिनों में हुई बारिश और अंधड़ से करीब 80 प्रतिशत फसल प्रभावित हो गई है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मुदलियार ने प्रभावित चिंताग्रस्‍त…

Read More

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी 01 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली में देशभर से कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। छग से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित यह महारैली संविधान, लोकतंत्र एवं आम मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। श्री छाबड़ा ने कहा कि देश में चुनावी…

Read More

राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण तथा शहर को प्रदूषण मुक्त एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से नगर निगम के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में लखोली मुक्तिधाम में गौशाला पिंजरा पोल एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव सहित शहर के अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण किया। वृक्षारोपण अभियान के दौरान मुक्तिधाम परिसर में नीम, पीपल, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर महापौर के साथ गौशाला पिंजरा पोल के अध्यक्ष श्री…

Read More

राजनांदगांव। शासन की स्वीकृति अनुसार नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीएमएफ (DMF) मद के अंतर्गत 10 लाख रुपए की लागत से तहसील कार्यालय परिसर में निर्मित होने वाले प्रतिक्षालय के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव ने भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, एसडीएम श्री गौतम पाटिल, पार्षद श्री प्रमोद झंझाड़े और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री नारायण कन्नोजे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण विशेष रूप से उपस्थित रहे। नागरिकों और वकीलों को मिलेगी बैठने की उत्तम…

Read More

राजनांदगांव। मानव सेवा एवं जनकल्याण के लिए संकल्पित संस्था द्वारा संस्कारधानी राजनांदगांव में स्थित मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में शारदीय क्वार नवरात्र से शरद पूर्णिमा तक श्रद्धा, भक्ति और सेवा का विशेष वातावरण बना रहा। इस अवधि में लाखों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वहीं, शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बर्फानी सेवाश्रम समिति, राजनांदगांव द्वारा हजारों पीड़ितों एवं श्रद्धालुओं को जड़ी-बूटी युक्त खीर प्रसाद का वितरण किया गया। संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया कि मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ परिसर में आयोजित इस…

Read More

राजनांदगांव। दीपावली पर्व पर बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए नगर पालिक निगम और पुलिस प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ठोस पहल शुरू की है। इसके तहत जय स्तंभ चौक के पास मुख्य मार्ग पर पसरा लगाकर व्यापार करने वाले फुटकर व्यापारियों को वहां से हटाकर महावीर चौक फ्लाईओवर के नीचे निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित करने की समझाइश दी गई है। प्रशासन की इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में जाम की स्थिति से निपटना और आम नागरिकों को…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम स्थित महापौर कक्ष में महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर गहन चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। इनमें सड़कों, नालियों के निर्माण, विद्युतीकरण, पाइपलाइन विस्तार तथा निगम स्वामित्व की दुकानों के नवीन प्रीमियम दरों का अनुमोदन शामिल है। अधोसंरचना व विकास कार्यों को गति महापौर श्री मधुसूदन यादव ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत विभिन्न वार्डों में विद्युतीकरण, सड़क, नाली निर्माण और इंटरलॉकिंग कार्यों को मंजूरी दी गई…

Read More

राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पक्के मकानों का निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत वर्ष 2024 से 2026 तक राजनांदगांव जिले में कुल 41 हजार 256 आवास निर्माण का लक्ष्य तय किया गया था। इसके विरुद्ध अब तक 40 हजार 476 आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से 35 हजार 60 मकानों का निर्माण सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस तरह जिले में स्वीकृत कुल आवासों के मुकाबले 86.6 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष 5 हजार 416 आवासों का निर्माण…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आगामी 2 नवंबर 2026 को राजनांदगांव में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। शहर के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, गौरव पथ में आयोजित होने वाले इस गरिमामयी समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। राज्योत्सव के इस विशेष अवसर पर शासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टालों के माध्यम से जिले में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन की उपलब्धियों से जुड़ी आकर्षक प्रदर्शनियां…

Read More

राजनांदगांव। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नेतराम नवरतन ने डोंगरगढ़ विकासखंड का दौरा कर वहां संचालित सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मैराथन समीक्षा बैठक ली। इस दौरान स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति उदासीनता और निराशाजनक प्रदर्शन पर कड़ा रुख अपनाते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक और बीईटीओ (BETO) को भी कार्य में लापरवाही बरतने के चलते नोटिस थमाया गया है। राष्ट्रीय कार्यक्रमों की गहन समीक्षा: सीएमएचओ डॉ. नवरतन ने जननी सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान, टीबी मुक्त भारत अभियान, किशोरी बालिकाओं की एचबी व सिकल…

Read More