Author: news_sync

राजनांदगांव। दिगंबर जैन समाज ने आचार्य विद्यासागर महाराज और आचार्य समयसागर महाराज के जन्मोत्सव पर धार्मिक आयोजन किया। समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना और आचार्य छत्तीसी विधान कर गुरुओं का स्मरण किया। दोपहर 1 बजे से शहरवासियों के लिए मंगल प्रसादी का वितरण किया गया। शाम 7 बजे समाज के सभी वर्गों ने एक साथ मंगल आरती कर धर्म प्रभावना की। दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि आचार्य विद्यासागर महाराज और आचार्य समयसागर महाराज का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग, तप और संयम का संदेश देता है। दोनों संतों ने सादगीपूर्ण जीवन अपनाकर समाज और मानवता को…

Read More

राजनांदगांव। शहर में सुगम आवागमन, व्यवस्थित पार्किंग और अवैध रूप से मांस-मटन विक्रय करने वालों पर नकेल कसने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में नगर निगम, खाद्य विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान जहाँ आजाद चौक से अवैध बंद ठेले को हटाया गया, वहीं पुराना बस स्टैंड स्थित बिरयानी सेंटरों में दबिश देकर सिलिंडर जब्त किए गए और खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए। शहर में यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणकारियों और…

Read More

राजनांदगांव। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, जिम्मेदारियों और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों को जनगणना का कार्य सुव्यवस्थित, त्रुटिरहित और तय समय-सीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, रायपुर के संयुक्त निदेशक दीपक बी. गोदे और सहायक निदेशक कविन्द्र कुमार रंगारी ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जनगणना के द्वितीय चरण…

Read More

राजनांदगांव। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा बनाए रखने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने का संकल्प दिलाया। 26 अक्टूबर से एक नवंबर 2026 तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और कानून के शासन का पालन करने की शपथ ली। शपथ के दौरान सभी ने रिश्वत न लेने और न देने, जनहित को…

Read More

राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग द्वारा जिले में यात्री बसों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। दुर्ग परिवहन उड़नदस्ता दल ने खैरागढ़ रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष जांच प्वाइंट लगाकर एक-एक यात्री बस की बारीकी से पड़ताल की। इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया है। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) राजनांदगांव ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC), निर्धारित…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को निखारने वाली बहुप्रतीक्षित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का सोमवार, 26 अक्टूबर से रंगारंग और उत्साहपूर्ण माहौल में आगाज हो गया है। प्रतियोगिता के पहले ही दिन विभिन्न संभागों से आए खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, गजब के अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। 29 अक्टूबर तक चलने वाली इस महाकुंभ प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबॉल और क्रिकेट के मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वॉलीबॉल: रायपुर और दुर्ग की टीमों का शानदार प्रदर्शन स्टेट स्कूल के वॉलीबॉल मैदान पर 19 वर्ष बालक…

Read More

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के प्रभारी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोमवार को राजनांदगांव में भाजपा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान मतदाता सूची से नाम काटे जाने की शिकायतों का मुद्दा उठाते हुए इसे लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताया। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी। सोमवार को प्रभारी राजेश ठाकुर के राजनांदगांव पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। सबसे…

Read More

डोंगरगढ़/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़ा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक सिरफिरे युवक ने गली में खेल रहे महज 6 साल के एक मासूम बच्चे को जान से मारने की नीयत से उठाकर बिजली के तार (स्टेशन तार) पर पटक दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। डोंगरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। गली में खेल रहा था मासूम, अचानक किया हमला पुलिस से प्राप्त…

Read More

राजनांदगांव। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के खतरों से नई पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मिनीमाता शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक राजनांदगांव द्वारा आरगांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष एन.एस.एस. (राष्ट्रीय सेवा योजना) शिविर के दौरान राजनांदगांव पुलिस ने विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। शिविर में मौजूद 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए गए। आरगांव में आयोजित इस शिविर में साइबर सेल के आरक्षक हेमंत साहू और आरक्षक ओमराज साहू ने पॉलीटेक्निक और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आरगांव के विद्यार्थियों को विभिन्न…

Read More

राजनांदगांव। मानव सेवा व जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा अपने आशीर्वादक राष्ट्रीय संत श्री श्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा जी के आशीर्वाद से संस्था द्वारा संचालित गर्भगृह में विराजमान मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ बर्फानी आश्रम परिसर में शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर रविवार की रात्रि में हजारों स्वांस, दमा व अस्थमा पीड़ितों को जड़ी बुटीयुक्त खीर प्रसाद का नि:शुल्क वितरण किया गया। जिसमें अंचल सहित देशभर से हजारों की संख्या में पीड़ित यहां पहुंचे थे। इसके अलावा लोक कलाकारों को प्रोत्साहित…

Read More