Author: news_sync

राजनांदगांव। पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सुरगी में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। बालाजी ब्लड बैंक के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस शिविर में महाविद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्साहपूर्वक हुआ रक्तदान शिविर के दौरान बालाजी ब्लड बैंक की अनुभवी टीम द्वारा सुचारू रूप से रक्त संग्रहण का कार्य पूरा किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया।…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देशों के क्रम में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने आज राजनांदगांव तहसील के ग्राम सोमनी और घुमका तहसील के ग्राम भरदाखुर्द पहुंचकर चल रहे पॉलीगॉन सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और सर्वेयरों को कार्य में तेजी लाने और 30 अक्टूबर से पहले हर हाल में सर्वे कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। लक्ष्य और अब तक की प्रगति निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री मारकण्डेय ने बताया कि राजनांदगांव तहसील में कुल 2 हजार खसरों के सर्वे का लक्ष्य…

Read More

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नवनीत चाँद की अगुवाई में पार्टी के संगठनात्मक पुनर्गठन, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर आज जोगी निवास, सिविल लाइन, रायपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चिंतन, मनन और आत्ममंथन हुआ। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चली लगातार 5 घंटे की मैराथन बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। प्रमुख रूप से अब जनहित के मुद्दों पर JCCJ सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में जनता युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल…

Read More

राजनांदगांव। विजयदशमी के पावन पर्व पर राजपूत महासभा, राजनांदगांव द्वारा शस्त्र पूजन के उपलक्ष्य में एकता रैली निकाली गई। रैली का विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, राजनांदगांव की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान रैली के स्वागत के साथ विजयदशमी पर्व की परंपरा और सामाजिक एकता के संदेश को प्रमुखता दी गई। आयोजन के माध्यम से समाज में आपसी सद्भाव, संगठन और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में रक्षा टीम द्वारा पं. शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सुरगी तथा पूर्व माध्यमिक शाला एवं हायर सेकेंडरी स्कूल, सुरगी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभिव्यक्ति ऐप और महिला सुरक्षा पर जोर कार्यक्रम के दौरान रक्षा टीम प्रभारी शारदा बंजारे, महिला आरक्षक रीनू मेश्राम (क्र. 967) एवं कौशिल्या साहू (क्र.…

Read More

राजनांदगांव। महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, राजनांदगांव में शनिवार, 24 अक्टूबर को पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्राओं के त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की जानकारी पालकों को दी गई। साथ ही अनुत्तीर्ण एवं कमजोर छात्राओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए उपचारात्मक कक्षाएं शुरू करने की जानकारी दी गई। प्राचार्य श्रीमती पूणिमा शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित बैठक में परीक्षा प्रभारी डॉ. खिलेश्वरी साव, श्री आकाश देवांगन सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। शिक्षकों ने पालकों से घर पर छात्राओं की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने का…

Read More

राजनांदगांव। अंगदान के लिए सहमति देकर मानवता और सेवा की मिसाल पेश करने वाले प्रधान पाठक कृति कुमार ठाकुर और उनकी पत्नी रश्मि ठाकुर को राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया गया। रायपुर में आयोजित समारोह में ठाकुर दंपत्ति के इस सराहनीय योगदान को सम्मानित किया गया। उनके इस कदम को अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को जीवन की नई उम्मीद देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अंगदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि एक व्यक्ति का निर्णय कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। कृति कुमार ठाकुर और रश्मि…

Read More

राजनांदगांव। मिनीमाता शासकीय पॉलीटेक्निक, राजनांदगांव द्वारा ग्राम आरगांव में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर में आज 24 अक्टूबर को बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। शिविर की थीम नशा एवं टीबी मुक्त युवा, युवा भारत के लिए युवा है। इस अवसर पर समाजसेवी एवं दैनिक दीप जागृति समाचार पत्र के संस्थापक प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, सेवा संकल्प और एक अच्छा वॉलंटियर बनने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। प्रदीप शर्मा ने लगभग 50 छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की भव्य शोभायात्रा का शनिवार को तिरंगा चौक, गंज लाइन में हिंदू जागरण मंच, जिला राजनांदगांव की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। मंच के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा में शामिल समाजजनों का अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र उत्साह और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा में 100 से अधिक कारों का काफिला और सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। हजारों लोगों की सहभागिता से शोभायात्रा की भव्यता देखते ही बनी। मार्ग में जगह-जगह उत्साह का माहौल रहा, वहीं तिरंगा चौक पर…

Read More

राजनांदगांव। विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के बाद एसपी अंकिता शर्मा की हर्ष फायरिंग को लेकर उठ रहे विवाद पर अरुण कुमार गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। ऐसे में इस आयोजन को लेकर विवाद करना उचित नहीं है। अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए हथियार महज एक यंत्र नहीं, बल्कि कर्तव्य निर्वहन में महत्वपूर्ण साथी होते हैं। इन्हीं के दम पर जवान देश और नागरिकों की रक्षा करते हैं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका…

Read More