
Author: news_sync
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने शहर के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी परिपत्र में सभी प्रदेश एवं जिला कांग्रेस इकाइयों को रैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह महारैली इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ आयोजित की जा रही है। रैली…
छुईखदान जनपद पंचायत में प्रभारी CEO को लेकर बढ़ा प्रशासनिक विवाद, दो-तिहाई सदस्यों ने खोला मोर्चा
खैरागढ़/छुईखदान। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की जनपद पंचायत छुईखदान में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पद पर एक अराजपत्रित तृतीय श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति और उनके अधिकारों को लेकर गंभीर प्रशासनिक विवाद खड़ा हो गया है। निर्वाचित सभापतियों और दो-तिहाई से अधिक जनपद सदस्यों ने एक अराजपत्रित कर्मचारी को संपूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय प्रभार सौंपे जाने पर कड़ा विरोध जताया है। सदस्यों ने कलेक्टर सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर प्रभारी सीईओ को तत्काल हटाने और मामले में लिखित निर्णय देने की मांग की है। सदस्यों ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के दिशा-निर्देशों तथा…
राजनांदगांव। देश की आंतरिक सुरक्षा एवं आम नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों की स्मृति में बुधवार, 21 अक्टूबर को रक्षित आरक्षी केंद्र, राजनांदगांव में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों का वाचन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने शहीद पुलिस जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते…
राजनांदगांव में मांस-मटन दुकानों के लिए एक-दो स्थान तय करने की मांग, हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव ने नगर में संचालित मांस-मटन विक्रय केंद्रों को व्यवस्थित करने, गौमांस के अवैध विक्रय व परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। संगठन ने इस संबंध में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपते हुए नगर में मांस-मटन की बिक्री के लिए एक अथवा अधिकतम दो स्थान निर्धारित करने की मांग की है। साथ ही, संबंधित दुकानों का सर्वेक्षण कराकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। स्वच्छता और…
गोल बाजार के मटन एवं मछली मार्केट को बंद करने विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव। शहर के गोल बाजार स्थित मटन एवं मछली मार्केट को तत्काल बंद करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला राजनांदगांव द्वारा 23 अक्टूबर 2026 को राजगामी संपदा के तहसीलदार एवं व्यवस्थापक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संगठन ने उल्लेख किया कि राजगामी संपदा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गोल बाजार में मटन एवं मछली की दुकानें संचालित हो रही हैं। संगठन ने गौरी नगर में गोहत्या की घटना के बाद गौमांस की बिक्री इस मार्केट से होने की आशंका जताते हुए संबंधित बाजार को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग की…
राजनांदगांव। म्यूनिसिपल स्कूल खेल मैदान के रख-रखाव और सौंदर्यकरण के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद मैदान की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। इसका मुख्य कारण यहाँ आए दिन आयोजित होने वाले गैर-शैक्षणिक कार्यक्रम हैं। रावण दहन के पश्चात् अब नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा इस खेल मैदान में फटाखा दुकानें लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसका छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने नगर पालिक निगम राजनांदगांव के आयुक्त को पत्र भेजकर म्यूनिसिपल स्कूल खेल मैदान में पटाखा दुकानों के…
राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में शहर के विभिन्न बाजारों, चौक-चौराहों एवं आवासीय क्षेत्रों में संचालित मांस , मटन, बिरयानी, अंडे विक्रय की दुकानों को निर्धारित स्थल पर स्थानांतरित करने तथा खुले में मांस काटने और विक्रय पर रोक लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर जुलूस निकाला और प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। विभिन्न समाजों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से हुई इस पहल में शहर की स्वच्छता, सार्वजनिक व्यवस्था, धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द से जुड़े विषयों पर ठोस कार्रवाई की मांग की गई। अग्रसेन भवन से निकला जुलूस गुरुवार सुबह 10 बजे…
राजनांदगांव। 22 अक्टुबर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने गौरी नगर में गोवंश के साथ हुई नृशंस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शासन-प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से हिंदू समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ऐसी संवेदनशील घटना पर प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नगर निगम द्वारा मुख्य आरोपी की अवैध. दुकान एवं मकान पर की गई कार्रवाई…
राजनांदगांव। समाज कल्याण विभाग द्वारा राजनांदगांव के सामर्थ्य शासकीय बौद्धिक मंदता वाले बालक-बालिकाओं के विशेष विद्यालय परिसर में पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से 280 से अधिक हितग्राहियों को 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जीवन सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महापौर मधुसूदन यादव ने उपकरण प्राप्त करने वाले सभी दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये सहायक उपकरण दिव्यांगों और बुजुर्गों के जीवन को सुगम बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में…
राजनांदगांव। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गुरुवार को राजनांदगांव से अंबागढ़ चौकी मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण कार्य, ग्राम पैरी नाला में निर्माणाधीन पुल तथा ग्राम सुखरी से दीवानभेड़ी तक बन रही सड़क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित तकनीकी मापदंडों का कड़ाई से पालन करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सचिव श्री बंसल ने फोरलेन सड़क चौड़ीकरण कार्य में सड़क की चौड़ाई, लेवलिंग और विभिन्न परतों के निर्माण की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि…