Close Menu
    What's Hot

    31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार का अंतिम मौका, महापौर ने की अपील

    October 12, 2026

    मेगा शिविर में मिले 11 आवेदन, 14 को लखोली में लगेगा अंतिम कैंप

    October 12, 2026

    निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली से आम जनता परेशान : कांग्रेस

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली से आम जनता परेशान : कांग्रेस
    राजनांदगांव

    निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली से आम जनता परेशान : कांग्रेस

    news_syncBy news_syncOctober 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के महामंत्री रूपेश दुबे ने निर्वाचन आयोग के तुगलकी निर्णय एस आई आर से देश की लोकतंत्र की हत्या प्रमाणित है वही देश के 13 करोड़ 37 लाख मतदाता एवं छ ग के 19 लाख 13 हजार 540 आम मतदाताओ के नाम हटाया जाना सार्वजनिक है जिससे जनतंत्र की हत्या और अब पितृ पक्ष और नवरात्र के दौरान विशेष अभियान को आयोग द्वारा अपने दुष्कृत्यों पर पर्दा डालने के साथ धार्मिक आस्था की हत्या का कृत्य बताया है।

    प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा कि जिस प्रकार से आयोग के निर्वाचन आयुक्तों के मध्य मतभेद उजागर हुए और 10 माह में ही 14 आपत्ति दो आयुक्तों ने दर्ज कराए थे पर अधिनायकवादी मुख्य चुनाव आयुक्त ने विधिक आपत्ति को दरकिनार कर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने वाले प्रपत्र 6 में बिना लोकसभा से विधेयक पारित कराए बदलाव कर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने से रोकने के लिए एनेक्सचर डी भरने की अनिवार्यता की थी वहीं पूर्व के पात्र मतदाताओं का नाम एस आई आर से काटने का दुष्कृत्य किया जो अक्षम्य अपराध है जिसको लेकर पूरे देश के जागरूकजन आंदोलनरत है लेकिन सत्ता का दुरुपयोग कर जनआंदोलन को कुचलने का असफल प्रयास किया जा रहा है जो भारतीय लोकतंत्र के लिए घातक है।

    अपने खिलाफ प्रारंभ हुए इस जनांदोलन से ध्यान भटकाने निर्वाचन आयोग ने विशेष अभियान की नौटंकी कर पितृपक्ष, नवरात्रि के पावन पर्व में जनता के धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने पर आमादा है साथ ही साथ आयोग ने इस अभियान से अपनी असक्षमता को प्रमाणित कर दिया कि जिस एस आई आर से मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित का आधार बताया था वह पूरी तरह से फ्लॉफ साबित हुआ है।

    एसआईआर के दौरान प्रपत्र 7 का दुरुपयोग कर भाजपा के लोग सीधे तहसील कार्यालय में नाम कटवाने का आवेदन दिए कांग्रेस ने इस पर शिकायत दर्ज कराया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके चलते ही बड़ी संख्या में पात्र मतदाता के नाम हटाए गए अब अपने फर्जीवाड़ा को ठीक करने के लिए 5 से 31 अक्टूबर की तिथि तय की गई है जो पितृ पक्ष और नवरात्र पर्व का समय है अब जनता इस दुविधा में है कि पितरों का श्राद्ध करे नवरात्र कि पूजा करे या बूथों में 4 बुधवार और 4 गुरुवार को लाइन लगाकर मात्र 8 दिन में अपना नाम वोटर लिस्ट में खोजे त्रुटि सुधार करवाए या नाम जुड़वाए।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार का अंतिम मौका, महापौर ने की अपील

    October 12, 2026

    मेगा शिविर में मिले 11 आवेदन, 14 को लखोली में लगेगा अंतिम कैंप

    October 12, 2026

    मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरंग गरबा नाइट का शुभारंभ, पहले दिन जमकर थिरके युवा

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को मिला स्थान

    October 12, 2026

    13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण

    October 12, 2026

    आवसीय पट्टा योजना सर्वे में अनियमितता, आसिफ अली ने प्रशासन को घेरा

    October 12, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.